{"_id":"6a3e2c139281a086b20afdb4","slug":"video-bustle-returns-to-the-valley-gulmarg-gondola-service-resumes-after-a-month-2026-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gulmarg: वादियों में फिर लौटी रौनक, एक महीने बाद गुलमर्ग गंंडोला सेवा फिर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gulmarg: वादियों में फिर लौटी रौनक, एक महीने बाद गुलमर्ग गंंडोला सेवा फिर शुरू
Nikita Gupta
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:06 PM IST
Link Copied
कश्मीर के पर्यटन क्षेत्र और वहां आने वाले सैलानियों के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वीरवार को विश्व प्रसिद्ध गुलमर्ग गंडोला सेवा को औपचारिक रूप से जनता के लिए दोबारा शुरू कर दिया है।
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के इस खूबसूरत पर्यटन स्थल में गत 25 मई को एक तकनीकी खराबी के कारण 300 से अधिक पर्यटक हवा में फंस गए थे जिसके बाद सुरक्षा के लिहाज से इस केबल कार सेवा को लगभग एक महीने के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया था। इस प्रतिष्ठित सेवा के दोबारा बहाल होने से गुलमर्ग पहुंचे सैलानियों और स्थानीय पर्यटन व्यवसायियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।