Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   heft at an ancient Vishnu temple in Poonch

पुंछ के प्राचीन विष्णु मंदिर में चोरी: दानपात्र बाहर लाया और नकदी लेकर फरार हुआ चोर; सीसीटीवी में कैद वारदात

Tue, 10 Nov 2026 11:33 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 10 Nov 2026 11:33 AM IST
सार

पुंछ किले स्थित प्राचीन श्री हरि विष्णु मंदिर में मंगलवार तड़के चोरी की वारदात हुई जहां चोर दानपात्र तोड़कर उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और फुटेज के आधार पर चोर की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
heft at an ancient Vishnu temple in Poonch
जांच करती टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

नगर स्थित ऐतिहासिक पुंछ किले में बने प्राचीन श्री हरि विष्णु मंदिर में मंगलवार तड़के चोरी की घटना सामने आई। चोर मंदिर में घुसकर दानपात्र को बाहर ले आया और उसे तोड़कर उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गया। चोरी की यह पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

सुबह जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे और मंदिर का दरवाजा खोलने लगे तो ताला टूटा हुआ मिला। इसके बाद मंदिर समिति के पदाधिकारियों और पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक लैब की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर चोर की पहचान करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। घटना के बाद इलाके में लोगों में नाराजगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed