Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Political battle erupts over a separate seat for Stok

लेह-लद्दाख: स्टोक की अलग सीट पर छिड़ा सियासी संग्राम, कांग्रेस-भाजपा के सदस्यों ने दिए सामूहिक इस्तीफे

Tue, 10 Nov 2026 11:19 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, लेह
अमर उजाला नेटवर्क, लेह Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 10 Nov 2026 11:19 AM IST
सार

लद्दाख के स्टोक गांव में परिसीमन के तहत अलग निर्वाचन क्षेत्र की पहचान बदलने के विरोध में कांग्रेस और भाजपा के ग्राम स्तर के सदस्यों व पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफे दे दिए। उन्होंने स्टोक की अलग सीट बहाल करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने तक वे आगामी चुनावों का बहिष्कार करेंगे।

विज्ञापन
Political battle erupts over a separate seat for Stok
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लद्दाख के स्टोक गांव में परिसीमन विवाद ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। परिसीमन प्रक्रिया में स्टोक की अलग निर्वाचन क्षेत्र की पहचान में बदलाव के विरोध में कांग्रेस और भाजपा के ग्राम स्तर के सदस्यों, कार्यकारिणी सदस्यों तथा ,पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया है। दोनों दलों के सदस्यों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ने का एलान करते हुए मांग पूरी नहीं होने तक आगामी चुनावों के बहिष्कार की चेतावनी दी है। कांग्रेस-भाजपा के सदस्यों ने अलग-अलग जारी बयानों में कहा, उनका यह फैसला स्टोक के लोगों के साथ एकजुटता और लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (एलएएचडीसी) में गांव के लिए अलग निर्वाचन क्षेत्र बहाल करने की मांग के समर्थन में है।

विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने 23 अक्तूबर को जारी परिसीमन अधिसूचना में स्टोक की अलग सीट की स्थिति में किए गए बदलाव पर असंतोष जताया। सदस्यों ने कहा, जब तक स्टोक के लिए अलग निर्वाचन क्षेत्र बहाल करने का फैसला लागू नहीं किया जाता, वे अपनी-अपनी पार्टियों से दूर रहेंगे।

उन्होंने लद्दाख प्रशासन पर मनमाने और एकतरफा तरीके से निर्णय लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस प्रक्रिया से पहले निर्वाचित प्रतिनिधियों, स्थानीय हितधारकों और ग्रामीणों को न तो पर्याप्त परामर्श का अवसर दिया गया और न ही अपना पक्ष रखने के लिए उचित सुनवाई हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर उठाए सवाल
इस्तीफा देने वाले सदस्यों का कहना है कि महत्वपूर्ण चुनावी फैसले में स्थानीय लोगों की भागीदारी व परामर्श को नजरअंदाज करना लोकतांत्रिक प्रक्रिया, निष्पक्षता व प्रतिनिधि शासन की भावना के विपरीत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed