{"_id":"6b097726bb5945dbfc0d829b","slug":"video-500-students-explore-future-paths-at-a-career-conclave-held-at-army-public-school-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"कठुआ: 500 विद्यार्थियों ने तलाशे भविष्य के रास्ते, आर्मी पब्लिक स्कूल जंग्लोट में करियर कॉन्क्लेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ: 500 विद्यार्थियों ने तलाशे भविष्य के रास्ते, आर्मी पब्लिक स्कूल जंग्लोट में करियर कॉन्क्लेव
Nikita Gupta
Updated Fri, 27 Nov 2026 05:57 PM IST
Link Copied
आर्मी पब्लिक स्कूल जंग्लोट में वीरवार को करियर कॉन्क्लेव का आयोजन किया। जिसमें आर्मी पब्लिक स्कूल समेत आसपास के सीबीएसई और सरकारी स्कूल के लगभग 500 विद्यार्थियों ने अपने भविष्य की संभावनाओं को तलाशा। देश के अलग अलग कौनों से आए नामी विश्व विद्यालयों और प्रतिष्ठित संस्थानों ने इस दौरान अपने स्टॉल लगाकर विद्यार्थियों की उत्सुकता का हल किया।
इस कार्यक्रम ने छात्रों और अभिभावकों को भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराया। सुबह दसे बजे से दोपहर दो बजे तक यह कान्क्लेव चला। इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को बारहवीं कक्षा के बाद उपलब्ध शैक्षिक एवं व्यावसायिक विकल्पों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस करियर जागरूकता अभियान का उद्देश्य छात्रों को उनके रुचि और क्षमता के अनुसार सही दिशा चुनने में मार्गदर्शन देना था।
कॉन्क्लेव के दौरान छात्रों और अभिभावकों को सीधे विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों से संवाद करने का अवसर मिला। उन्होंने विभिन्न कोर्स, स्कॉलरशिप योजनाओं, स्ट्रीम चयन, कंपनियों के साथ टाई-अप, प्लेसमेंट अवसरों, हॉस्टल सुविधाओं और फीस संरचना जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। विशेषज्ञों द्वारा करियर काउंसलिंग भी दी गई, जिससे विज्ञान, वाणिज्य और कला के विद्यार्थियों को अपने भविष्य की दिशा तय करने में मदद मिली।
विद्यालय की प्राचार्य डॉ. विशाखा शर्मा ने कहा कि यह आयोजन छात्रों और अभिभावकों के लिए एक सुनहरा अवसर है। कहा कि करियर कॉन्क्लेव न केवल छात्रों को दिशा देगा बल्कि अभिभावकों को भी अपने बच्चों के भविष्य को लेकर सही निर्णय लेने में मदद करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।