{"_id":"6a92bda348c765dc1f04401c","slug":"video-video-kutlehar-mla-vivek-sharma-sat-on-the-floor-with-children-and-had-a-meal-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा अचानक पहुंचे स्कूल, विद्यार्थियों के साथ किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा अचानक पहुंचे स्कूल, विद्यार्थियों के साथ किया संवाद
कुटलैहड़ क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बॉल में उस समय आत्मीय माहौल बन गया, जब कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा अचानक स्कूल परिसर में पहुंचे और स्कूली बच्चों के साथ बैठकर मिड-डे मील का भोजन किया। विधायक विवेक शर्मा ने बच्चों के साथ संवाद करते हुए जहां उनकी पढ़ाई और स्कूल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली, वहीं विद्यार्थियों को सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं को लेकर भी प्रश्नोत्तरी की। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि कुटलैहड़ क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं में लगातार सुधार हो। मिड-डे मील में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बच्चों को निर्धारित मापदंडों के अनुसार बेहतर और पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाना स्कूल प्रबंधन तथा संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।