Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Video: Frequent accidents at a sharp bend near Kutheda Khairla; locals demand rectification of the 'black spot'.
{"_id":"6ac0fb86a49e5cd80e0488cd","slug":"video-video-frequent-accidents-at-a-sharp-bend-near-kutheda-khairla-locals-demand-rectification-of-the-black-spot-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: कुठेड़ा खैरला के समीप तीखे मोड़ पर बार-बार हो रहे हादसे, लोगों ने ब्लैक स्पाॅट को सुधारने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: कुठेड़ा खैरला के समीप तीखे मोड़ पर बार-बार हो रहे हादसे, लोगों ने ब्लैक स्पाॅट को सुधारने की उठाई मांग
अंब (ऊना)। नेशनल हाईवे 03 अंब-नैहरियां मार्ग पर कुठेड़ा खैरला के समीप बना तीखा रिवर्स मोड़ आए दिन यहां होने वाले हादसों के चलते खतरनाक साबित हो रहा है। बीते अलग-अलग दिनों में नैहरियां से अंब की तरफ आ रहीं दो कारें ढलान पर बने इस तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी नाली में जा गिरीं। गनीमत यह रही कि इन दोनों ही हादसों में कार सवार बाल-बाल बच गए और किसी को चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह एक रिवर्स मोड़ है, जिस कारण विशेष रूप से रात के समय वाहन चालकों को सड़क की स्थिति का सही अंदाजा नहीं हो पाता और गाड़ियां अनियंत्रित होकर नाली में गिर जाती हैं। स्थानीय निवासी अनिल कुमार, कपिल, अजय कुमार और राहुल ने चिंता जताते हुए कहा कि एक ही जगह पर बार-बार एक जैसे हादसे होना यह साबित करता है कि यह स्थान दुर्घटना संभावित क्षेत्र बन गया है। उन्होंने संबंधित विभाग से मांग की है कि इस ढलान वाले हिस्से में तुरंत ऐसे आवश्यक सुधार कार्य किए जाएं, जिससे तेज गति से उतरने वाले वाहनों की गति नियंत्रित हो सके। उधर, राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) विभाग के एसडीओ नरेश कौशल ने बताया कि वह जल्द ही मौके का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि स्थिति को देखते हुए समस्या के स्थायी समाधान के लिए उचित और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।