फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Kannada cinema going do new experiment real humanoid robot will be in lead role in Lambodhar 2 0

लंबोदर 2.0: अब रोबोट निभाएगी लीड रोल, कन्नड़ सिनेमा करने जा रहा नया प्रयोग; जानें किस विषय पर होगी फिल्म

Sat, 03 Oct 2026 06:52 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 03 Oct 2026 06:52 PM IST
सार

Lambodhar 2.0: कन्नड़ इंडस्ट्री की अपकमिंग फिल्म 'लंबोदर 2.0' में मेकर्स एक नया प्रयोग कर रहे हैं। इसमें लीड रोल के तौर पर किसी इंसान को नहीं लिया गया है। जानिए मेंकर्स ने इस फिल्म के बारे में क्या जानकारी दी है। 
 

विज्ञापन
Kannada cinema going do new experiment real humanoid robot will be in lead role in Lambodhar 2 0
लंबोदर 2.0 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नड़ सिनेमा जल्द ही एक नया प्रयोग करने जा रहा है। वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'लंबोदर 2.0' में पहली बार एक ह्यूमनॉइड रोबोट को पेश करने वाला है। इस कदम से यह इंडस्ट्री साइंस-फिक्शन जॉनर में एक नया मुकाम हासिल करने जा रही है। इस फिल्म से बॉलीवुड एक्टर कुणाल कपूर कन्नड़ सिनेमा में डेब्यू भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्या होगा ह्यूमनॉइड रोबोट का रोल?
'लंबोदर 2.0' का निर्देशन सिंपल सुनी ने किया है और इसमें मुख्य भूमिका में एक ह्यूमनॉइड रोबोट है, जिसे बेंगलुरु की एक कंपनी ने बनाया है। रोबोट के किरदार का नाम जिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kannada cinema going do new experiment real humanoid robot will be in lead role in Lambodhar 2 0
कुणाल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
किस विषय पर आधारित है फिल्म?
  • फिल्म में अनिल शेट्टी, साची बिंद्रा, मैक डिसूजा और मेघना गांवकर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 
  • इसे अनिल शेट्टी और मास प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है। 
  • मेकर्स के मुताबिक यह फिल्म 'एआई आधारित सोशल थ्रिलर है जो सोशल मीडिया पर Gen Z की जिंदगी की उथल-पुथल पर आधारित है। 
  • यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, युवाओं और लगातार बदलते डिजिटल इकोसिस्टम जैसे आज के विषयों को दिखाती है।'

दृश्यम 3: फिल्म में जयदीप अहलावत और प्रकाश राज के काम से खुश हुईं तब्बू, तस्वीर शेयर करके लिखा ये संदेश

विज्ञापन

Kannada cinema going do new experiment real humanoid robot will be in lead role in Lambodhar 2 0
लंबोदर 2.0 - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक की पोस्ट में क्या है?
फिल्म की शूटिंग जनवरी में शुरू हुई थी और निर्देशक सिंपल सुनी ने हाल ही में इसे पूरा किया है। किरदारों को पेश करते हुए, निर्देशक सिंपल सुनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के ह्यूमनॉइड रोबोट की एक झलक भी शेयर की है। पोस्ट के कैप्शन में सुनी ने लिखा 'मिलिए जिया से, जो बेंगलुरु की मचानि रोबोटिक्स की तरफ से विकसित एक ह्यूमनॉइड रोबोट है। भारतीय सिनेमा में पहली बार, 'लंबोदर 2.0' में एक असली ह्यूमनॉइड रोबोट पर्दे पर एक किरदार निभा रहा है। जिया कोई एक्टर नहीं है, जो रोबोट का रोल कर रही है। वह रोबोट है। भारतीय सिनेमा के भविष्य में आपका स्वागत है।'

मेकर्स ने अभी फिल्म की रिलीज डेट का एलान नहीं किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed