फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   una prof ram kumar alleges political bias pmgsy programmes

ऊना: पीएमजीएसवाई के कार्यक्रमों में सांसद को न बुलाने पर भड़के प्रो. राम कुमार, कांग्रेस सरकार पर लगाए भेदभाव के आरोप

Mon, 02 Nov 2026 04:17 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Mon, 02 Nov 2026 04:17 PM IST
una prof ram kumar alleges political bias pmgsy programmes
हरोली भाजपा के नेता एवं पूर्व प्रदेश भाजपा महामंत्री प्रो. राम कुमार ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर विकास कार्यों के नाम पर राजनीतिक भेदभाव करने और केंद्र सरकार की योजनाओं के दिशा-निर्देशों की अनदेखी करने के आरोप लगाए हैं। सोमवार को ऊना जिला मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत होने वाले शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रमों में स्थानीय सांसद को आमंत्रित नहीं किए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। प्रो. राम कुमार ने आरोप लगाया कि हरोली और ऊना विधानसभा क्षेत्रों में पीएमजीएसवाई के तहत होने वाले विकास कार्यों के शिलान्यास और उद्घाटन समारोहों में स्थानीय लोकसभा सांसद को निमंत्रण तक नहीं दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, कार्यक्रमों में लगाई जाने वाली शिलान्यास और उद्घाटन पट्टिकाओं पर भी सांसद का नाम दर्ज नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई की गाइडलाइंस के अनुसार ऐसे कार्यक्रमों में स्थानीय सांसद को आमंत्रित किया जाना अनिवार्य है। इसके बावजूद प्रदेश में इन दिशा-निर्देशों की अनदेखी की जा रही है। प्रो. राम कुमार ने 26 अक्तूबर को हरोली विधानसभा क्षेत्र में चन्द्रपुर खड्ड पर बने 60 मीटर लंबे पुल के उद्घाटन का उदाहरण दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पुल के शिलान्यास के समय भी स्थानीय सांसद को नहीं बुलाया गया और उद्घाटन समारोह में भी उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया। उद्घाटन पट्टिका पर भी सांसद का नाम दर्ज नहीं था। उन्होंने चिंतपूर्णी में करीब 15 करोड़ रुपये की सड़कों के शिलान्यास कार्यक्रम का भी जिक्र किया। उनके अनुसार, इस कार्यक्रम की सूचना स्थानीय सांसद को उसी दिन सुबह 11 बजे भेजी गई, जबकि कार्यक्रम शाम चार बजे निर्धारित था। उन्होंने कहा कि इतने कम समय पहले सूचना देना भी निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप नहीं है। भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी इस मामले को गंभीरता से ले रही है और इसे केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर केंद्र की योजनाओं के दिशा-निर्देशों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विकास कार्यों में राजनीतिक भेदभाव नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

टोहाना में रात में सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं पर नगर परिषद की कार्रवाई, पकड़कर गौशाला भेजे

02 Nov 2026

न्यायिक सेवा परीक्षा पास कर चुना वैराग्य का रास्ता

02 Nov 2026

पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर ईडी रेड

02 Nov 2026

ऊना: अंब में पारंपरिक छिंज मेले का आयोजन, एसडीएम पारस अग्रवाल ने पहलवानों का बढ़ाया हौसला

02 Nov 2026

ऊना: मां चिंतपूर्णी के घर बैठे करें लाइव दर्शन, सोमवार को माता रानी के दरबार में लगाएं हाजिरी

02 Nov 2026
विज्ञापन

कुल्लू: स्वच्छता का संदेश लेकर दौड़ा मनाली, चौथी मैराथन में 1100 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

02 Nov 2026

गोरखपुर: भरत मिलाप और श्रीराम के राज्याभिषेक के लिए अयोध्या की तरह सजा पिपराइच

02 Nov 2026
विज्ञापन

गोरखपुर: सैथवार मल्ल महासभा के महोत्सव में उमड़े हजारों लोग

02 Nov 2026

गोरखपुर: भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने रानीडीहा क्षेत्रीय कार्यालय में की प्रेसवार्ता

02 Nov 2026

मध्य प्रदेश में मौसम का डबल अटैक

02 Nov 2026

गोरखपुर रंग महोत्सव में फरवाही नृत्य पर कलाकारों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

02 Nov 2026

हरदा: जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता बनी अव्यवस्थाओं का शिकार, गर्मी और शोरगुल के बीच खेले खिलाड़ी

02 Nov 2026

राजस्थान: केकड़ी में दीपावली पर खेली जाती है 'अंगारों की होली', जलते पटाखे फेंकते हैं लोग; पुलिस ने दी चेतावनी

02 Nov 2026

उज्जैन: भस्म आरती में बाबा महाकाल का भांग-चंद्रमा और ड्रायफ्रूट से सजा स्वरूप, जयकारों से गूंजा मंदिर

02 Nov 2026

पुलिस को चकमा देकर भागे काली सरकार ने वीडियो में कहा, सत्य को पराजित नहीं किया जा सकता

02 Nov 2026

बाराबंकी: एक साथ तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, विमलेश की तय थी शादी

02 Nov 2026

कानपुर: अंतराग्नि में बॉलीवुड गायक शान की सुरीली आवाज पर थिरके कदम

01 Nov 2026

Meerut: जीआईसी में चल रहे सात दिवसीय माटी कला मेले में दिखीं आकर्षक वस्तुएं

01 Nov 2026

Meerut: पंजाबी समाज मेरठ रजि. ने धूमधाम से मनाया दीपावली महोत्सव

01 Nov 2026

Meerut: एमएसएम कॉलेज में धूमधाम से हुआ जश्न-ए-दिवाली का आयोजन, डीजे की बीट पर जमकर थिरके युवा

01 Nov 2026

कानपुर: बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन पर शो योर टैलेंट प्रतियोगिता में बाल कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

01 Nov 2026

प्रोमेथियस स्कूल में पैरा एथलीटों का सम्मान

01 Nov 2026

पुलिस की रोक के बावजूद दिल्ली रैली में पहुंचे गुरुग्राम के हजारों कार्यकर्ता

01 Nov 2026

फरीदाबाद में हरियाणा दिवस पर आयोजित हीरक जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

01 Nov 2026

हीरक जयंती समारोह में दिखी हरियाणवी संस्कृति की शान, पगड़ी बंधवाओ प्रतियोगिता बनी आकर्षण

01 Nov 2026

बरसात के बाद बढ़ी ठंड, बच्चों और बुजुर्गों में निमोनिया-अस्थमा का खतरा

01 Nov 2026

फरीदाबाद जिले में डेंगू के 35 और मलेरिया के पांच मरीज मिले

01 Nov 2026

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बकरा चोरों के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से शातिर बदमाश घायल

01 Nov 2026

संस्कार पब्लिक स्कूल ने जीता इंटर स्कूल वॉलीबॉल टूर्नामेंट

01 Nov 2026

एमजी रोड के सौंदर्यीकरण का काम शुरू, दीपावली के बाद लगेगी हरियाली

01 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed