{"_id":"682d9cef7327c689220e4b7d","slug":"video-una-prayers-offered-for-the-peace-of-the-soul-of-late-rajiv-pathak-former-president-of-press-club-haroli-2025-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: प्रेस क्लब हरोली के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय राजीव पाठक की आत्मा की शांति के लिए की गई प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: प्रेस क्लब हरोली के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय राजीव पाठक की आत्मा की शांति के लिए की गई प्रार्थना
प्रेस क्लब हरोली के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय राजीव पाठक को दो मिनट मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। उसके उपरांत स्वर्गीय राजीव पाठक की याद में टाहलीवाल बस स्टैंड पर प्रेस क्लब हरोली द्वारा हरोली पुलिस के सहयोग से बाहन चालकों को जागरूक करने के सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रेस क्लब हरोली के पत्रकारों द्वारा 100 औषधी व फलदार पौधे उन वाहन चालकों को वितरित किए गए जो हेलमेट लगाकर दोपहिया वाहन व सीट बेल्ट लगाकर कार चला रहे थे। इस दौरान वाहन चालकों को जूस भी वितरित किया गया। इस मौके पर हरोली ब्लॉक इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कौशल ने कहा कि प्रेस क्लब हरोली के इस अभियान से प्रभावित होकर वह शीघ्र ही हरोली क्षेत्र के हर उद्योग में एक चेतावनी नोटिस लगाने के लिए उद्योगपतियों को प्रेरित करेंगे कि जो कामगार व स्टाफ दोपहिया वाहन पर आते हैं अगर हेल्मेट लगाकर काम पर पहुंचेगा तभी उसे ड्यूटी पर लिया जाएगा। एसएचओ हरोली सुनील संख्यान ने कहा कि स्ट्रिंगर पत्रकार स्वर्गीय राजीव पाठक की याद में प्रेस क्लब हरोली द्वारा जो सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान चलाया गया है वह काबिले तारीफ है। हरोली ब्लॉक एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कौशल, प्रेस क्लब हरोली के अध्यक्ष गणपति गौतम, नगर पंचायत टाहलीवाल के अध्यक्ष प्रकाश चंद ढांगू वाले, महासचिव रोहित वर्मा,महासचिव नवीन कुमार, आरसी तनेजा, सचिव नगरपंचायत टाहलीवाल विजय कुमार, सुलिंन्द्र कुमार, नितीश शर्मा, विजय राणा, नारायण प्रभाकर, राजीव राणा,
थाना प्रभारी टाहलीवाल रिंकू सूर्यवंशी, हरोली थाना प्रभारी सुनील संख्यान व समाजसेवी अमृत लाल, परमजीत सिंह मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।