{"_id":"6a3e0ba8697ac2308800e767","slug":"video-una-haroli-bike-theft-two-arrested-motorcycle-recovered-2026-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: शादी समारोह से बाइक चोरी, हरोली पुलिस ने दो आरोपी दबोचे, मोटरसाइकिल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: शादी समारोह से बाइक चोरी, हरोली पुलिस ने दो आरोपी दबोचे, मोटरसाइकिल बरामद
थाना हरोली के तहत सलोह में शादी समारोह के दौरान चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में तीन बाल अपचारियों की संलिप्तता भी सामने आई है। भदसाली निवासी अंकित जसवाल की शिकायत पर दर्ज मामले की जांच के दौरान डीएसपी हरोली मोहन रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पांच युवकों की पहचान की। पुलिस ने अमित कुमार निवासी कुठार खुर्द और बबलु राम निवासी सुनेहरा को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन बाल अपचारियों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। इसके अलावा दो अन्य संदिग्ध मोटरसाइकिलें भी कब्जे में ली गई हैं, जिनके दस्तावेज आरोपियों द्वारा प्रस्तुत नहीं किए जा सके। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।