{"_id":"6af89e51879022776703c758","slug":"first-volvo-bus-to-run-from-haroli-to-delhi-fare-will-be-rs-1138-una-news-c-93-1-una1025-213418-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हरोली से दिल्ली के लिए दौड़ेगी पहली वोल्वो, 1138 रुपये होगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हरोली से दिल्ली के लिए दौड़ेगी पहली वोल्वो, 1138 रुपये होगा किराया
Sat, 14 Nov 2026 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
ऊना। हरोली क्षेत्र के लोगों को अब दिल्ली आने-जाने के लिए सीधी वोल्वो बस सेवा मिलेगी। 15 नवंबर से हरोली बस स्टैंड से नई दिल्ली के लिए पहली वोल्वो बस सेवा शुरू होगी। 39 सीटों वाली यह बस रात 8:15 बजे हरोली से दिल्ली के लिए रवाना होगी। रात नौ बजे ऊना बस अड्डे से होते हुए चंडीगढ़ आईएसबीटी के रास्ते दिल्ली पहुंचेगी। हरोली से दिल्ली तक प्रति यात्री किराया 1138 रुपये निर्धारित किया गया है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 15 नवंबर को सुबह 11 बजे हरोली बस स्टैंड से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
निगम के अनुसार, दिल्ली से वापसी के दौरान वोल्वो बस रात 9:27 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह पांच बजे हरोली पहुंचेगी। इस बस सेवा के शुरू होने से हरोली क्षेत्र के लोगों को दिल्ली तक सफर करने के लिए बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। खासकर नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। निगम के अधिकारियों का कहना है कि लोगों की वोल्वो बस को रात के समय शुरू करने की मांग को देखते हुए इस बस सेवा को रात के समय शुरू किया है।
3.50 करोड़ रुपये से बनेगा वीर सैनिक सामुदायिक भवन
उपमुख्यमंत्री 15 नवंबर को 12:15 बजे हरोली में वीर सैनिक सामुदायिक भवन की आधारशिला भी रखेंगे। करीब 3.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन में सैनिकों और पूर्व सैनिकों को बैठकों, कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों के आयोजन के लिए स्थायी स्थान उपलब्ध होगा। रामपुर पुल के समीप विकसित की जा रही न्यू हरोली की परिकल्पना में पूर्व सैनिक भवन को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
हरोली से दिल्ली के लिए वोल्वो बस सेवा शुरू की जा रही है। इस बस सेवा के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। लोगों की मांग को देखते हुए वोल्वो बस सेवा शुरू की जा रही है।
- मुकेश अग्निहोत्री, उपमुख्यमंत्री