{"_id":"6af89e827136770a1501ff5e","slug":"22000-devotees-paid-obeisance-at-chintpurni-temple-una-news-c-93-1-una1026-213438-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चिंतपूर्णी मंदिर में 22 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चिंतपूर्णी मंदिर में 22 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
Sat, 14 Nov 2026 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में शनिवार को श्रद्धालुओं की खूब रौनक देखने को मिली।
छुट्टी का दिन होने के चलते सुबह से ही मंदिर में माता रानी के दर्शनों के लिए श्रद्धालु आना शुरू हो गए और देर शाम तक करीब 22 हजार श्रद्धालुओं ने चिंतपूर्णी दरबार में माथा टेका। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर माता रानी से परिवार की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुबह मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित करने, मंदिर प्रांगण में व्यवस्था बनाए रखने और दर्शन व्यवस्था सुचारु रखने के लिए उचित दिशा-निर्देश दिए। मंदिर में हिमाचल सहित विभिन्न राज्यों पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा के श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
भीड़ के चलते श्रद्धालुओं को दर्शनों के लिए दोहरी कतारों में खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। दोपहर तक दोहरी कतारें पुराना बस स्टैंड तक पहु्ंच गईं। इस दौरान श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए और भेंटे गाते हुए धीरे-धीरे दर्शनों के लिए आगे बढ़ रहे थे। श्रद्धालुओं को माता रानी के दर्शन के लिए करीब दो घंटों तक का समय लगा।
विज्ञापन
पंजाब के फगवाड़ा से मां के दरबार में माथा टेकने पहुंचे श्रद्धालु सुबोध दुग्गल ने चिंतपूर्णी मंदिर प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना की। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने कहा कि रविवार को भी अवकाश के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की और अधिक भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।