{"_id":"6af89f1f09ae3810210052bd","slug":"12-meter-long-jnnurm-buses-to-be-sold-as-scrap-una-news-c-93-1-una1025-213381-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: कबाड़ में बिकेंगी जेएनएनयूआरएम की 12 मीटर लंबी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: कबाड़ में बिकेंगी जेएनएनयूआरएम की 12 मीटर लंबी बसें
Sat, 14 Nov 2026 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
ऊना। जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन (जेएनएनयूआरएम) योजना के तहत चलाई गई 12 मीटर लंबी अधिकतर बसें कबाड़ में बेची जाएंगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) प्रबंधन ने इन बसों को कंडम घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद बसों को कबाड़ के रूप में नीलाम किया जाएगा। वहीं, जीरो बुक वैल्यू हो चुकी जेएनएनयूआरएम और एचआरटीसी की अन्य बसों की भी नीलामी की जाएगी।
ऊना के पुराने बस अड्डे में नीलामी और कबाड़ में बेचने के लिए हमीरपुर जोन की करीब 110 बसों को एकत्र किया गया है। इनमें जेएनएनयूआरएम की अधिकतर बसें 12 मीटर लंबी हैं। एचआरटीसी प्रबंधन के अनुसार, इन बसों को कंडम घोषित करने के बाद कबाड़ में बेचने की तैयारी है।
निगम के अधिकारियों के अनुसार, इस दौरान जीरो बुक वैल्यू हो चुकी बसों, जिनकी हालत सही है, उन्हें को नीलामी के माध्यम से बेचा जाएगा। इन बसों को खरीदने वाले लोग नियमानुसार दोबारा सड़कों पर दौड़ा सकेंगे। नियमों के अनुसार, जीरो बुक वैल्यू हो चुकी बसों को अगले पांच वर्षों तक चलाने की अनुमति है। ऐसे में नीलामी के जरिये खरीदारों को इन बसों का इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
बता दें कि एचआरटीसी प्रदेश में करीब 366 बसों की नीलामी करेगा। इनमें से जेएनएनयूआरएम की 176 बसों की नीलामी होगी। रिपोर्ट के आधार पर निगम मुख्यालय से एक टीम मौके का दौरा कर इन बसों की स्थिति का जायजा लेगी। टीम की जांच के बाद ही इन्हें कंडम घोषित करने के अंतिम निर्णय पर मुहर लगेगी।
वहीं, नीलामी से पहले एचआरटीसी इन बसों के बेहतर इंजनों को निकाला जा चुका है। जिन बसों को कंडम घोषित कर कबाड़ में बेचा जाना है, उनमें से अच्छी हालत के इंजन निकाल लिए गए हैं और निगम की दूसरी बसों में लगाए जा रहे हैं। इसका मकसद उपयोग लायक इंजनों का दोबारा इस्तेमाल करना है, क्योंकि कंडम घोषित होने के बाद ये बसें कबाड़ के भाव बिकेंगी। नीलामी प्रक्रिया में शामिल जीरो बुक वैल्यू वाली बेहतर हालत की बसों के इंजनों के साथ छेड़छाड़ नहीं की जा रही है।
केवल उन्हीं बसों को कबाड़ में बेचा जाएगा, जो पूरी तरह से कंडम हो चुकी हैं। जीरो बुक वैल्यु हो चुकी जेएनएनयूआरएम की अन्य बसों की नीलामी की जाएगी।
-अजय वर्मा, उपाध्यक्ष एचआरटीसी