{"_id":"671deee1fcb46856040f0795","slug":"video-seven-day-nss-camp-at-government-senior-secondary-school-raipur-maidan","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान में NSS का सात दिवसीय शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान में NSS का सात दिवसीय शिविर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने अधिकृत गांव रायपुर मैदान में 'अधी-अधी राति सवेरे दा ताड़का, तै मेरी निंदर गवांई' जैसे सुन्दर भजनों से ओतप्रोत प्रभात फेरी निकाली। जिसके बाद सुबह की प्रार्थना सभा, मार्चपास परेड और सुबह के नाश्ते के बाद स्वयं सेवीयों ने बेटी है अनमोल और ऊर्जा संरक्षण विषय पर हाथों में संदेश पत्रिकाएं लेकर "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, एक आदर्श मां-बाप कहलाओ" आदी नारों के साथ रैली निकाली। प्रोजेक्ट वर्क में स्वयंसेवियों ने रायपुर गांव की तरफ जाने वाले रास्ते की सफाई व मुहम्मत की। स्वयंसेवियों और स्थानीय लोगों को कौशल विकास विषय पर आधारित विशेष स्त्र में प्यार चंद ने बच्चों को किताबें बाइंडिंग करना सिखाया। सभी स्वयं सेवीयों ने एक-एक किताब पर खुद गत्ते और ट्रांसप्रिन्ट शीट से बाइंडिंग की। पाठशाला के लिए अध्यापकों ने भी इस सत्र में किताबों की हुनर को सीखाl। तदुपरांत बौधिक सत्र में सुरेश कुमार एजुकेटर नें नैतिक शिक्षा से राष्ट्र निर्माण विषय पर स्वयंसेवियों से अपने विचार सांझा किय।शाम को कार्यक्रम अधिकारी पवन की अध्यक्षता में स्वयं सेवीयों ने परेड स्त्र में भाग लिया और परेड की बारिकियों को समझा। शाम के स्त्र में सभी स्वयंसेवियों ने समूह नृत्य और एकल नृत्य प्रतियोगिता में सुन्दर प्रस्तुतियां प्रस्तुत की।इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य नरदेव सिंह राणा,एन एस एस प्रभारी पवन कुमार सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।