Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Mata Chintpurni Temple set for a makeover worth ₹70 crore; beautification project tender to be issued this month.
{"_id":"6a48da576e2f7636510e4feb","slug":"video-mata-chintpurni-temple-set-for-a-makeover-worth-rs70-crore-beautification-project-tender-to-be-issued-this-month-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: 70 करोड़ से बदलेगी माता चिंतपूर्णी मंदिर की सूरत, इसी माह जारी होगा सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट का टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: 70 करोड़ से बदलेगी माता चिंतपूर्णी मंदिर की सूरत, इसी माह जारी होगा सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट का टेंडर
विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर के विकास और सौंदर्यीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र के कायाकल्प के लिए लगभग 70 करोड़ की लागत से तैयार किया गया सौंदर्यीकरण एवं विकास प्रोजेक्ट अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। प्रशासन को उम्मीद है कि इसी महीने इस महत्वाकांक्षी परियोजना का टेंडर जारी कर कार्य आवंटित कर दिया जाएगा, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। शनिवार को चिंतपूर्णी दौरे के दौरान एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने बताया कि मंदिर क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए विस्तृत परियोजना तैयार की गई है। इस परियोजना के तहत श्रद्धालुओं की सुविधाओं में विस्तार, आधुनिक आधारभूत ढांचे का निर्माण, सौंदर्यीकरण तथा मंदिर क्षेत्र को और अधिक आकर्षक एवं व्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न कार्य किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मंदिर में प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मंदिर के आसपास अतिरिक्त भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। प्रशासन स्थानीय भू-मालिकों के साथ लगातार बातचीत कर रहा है ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए और परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके। एसडीएम ने कहा कि आगामी श्रावण मेले को लेकर भी प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए जल्द ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विशेष बैठक आयोजित की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।