{"_id":"6acf287f1e1334815008dc16","slug":"video-maa-chintpurni-temple-free-wifi-facility-for-devotees-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं को मिलेगी फ्री वाई-फाई सुविधा, मंदिर न्यास ने शुरू की सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं को मिलेगी फ्री वाई-फाई सुविधा, मंदिर न्यास ने शुरू की सेवा
Ankesh Dogra
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:30 PM IST
Link Copied
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेकने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। अब श्रद्धालु मंदिर परिसर में मुफ्त वाई-फाई सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिसर में फ्री वाई-फाई सेवा शुरू की गई है।
मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। मुफ्त वाई-फाई की सुविधा मिलने से श्रद्धालु मंदिर परिसर में रहते हुए इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे।
मंदिर परिसर में लगाए गए सूचना पोस्टर के अनुसार, श्रद्धालु वाई-फाई नेटवर्क से जुड़कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। नेटवर्क का नाम और पासवर्ड पोस्टर पर उपलब्ध करवाया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को कनेक्ट करने में परेशानी न हो।
मंदिर न्यास की इस पहल से देश-विदेश से मां के दरबार में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। धार्मिक यात्रा के दौरान इंटरनेट की उपलब्धता श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी साबित हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।