{"_id":"674afce1bf6a23cf6a05f48c","slug":"video-arto-inspected-private-school-buses-in-gagret-flaws-were-exposed","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गगरेट में निजी स्कूलों की बसों का एआरटीओ ने किया निरीक्षण, उजागर हुईं खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गगरेट में निजी स्कूलों की बसों का एआरटीओ ने किया निरीक्षण, उजागर हुईं खामियां
स्कूल बसों में बच्चों के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए सहायक परिवहन अधिकारी ने निजी स्कूल बसों की व्यवस्थाएं जांचीं । शनिवार को उपमंडल गगरेट के सभी प्राइवेट स्कूलों की बसों की परिवहन नियमों का निरीक्षण किया गया । इस दौरान (एआरटीओ) सहायक परिवहन अधिकारी द्वारा बकायदा प्राइवेट स्कूल की बसों के दस्तावेज चेक किए गए। वहीं प्राइवेट स्कूल की लगभग 105 से करीब बसों का गहन निरीक्षण किया गया। अधिकारी ने बताया इन प्राइवेट स्कूली बसों में नियमों व दिशा-निर्देशों से जुड़ी कई कमियां भी पाई गईं। सहायक परिवहन अधिकारी ने बताया कागजात व बसों में कमियों को समयावधि में पूरा करने के कड़े निर्देश दिए गए। अधिकारी ने बताया कियदि निजी स्कूलों द्वारा इन कमियों को नियमानुसार दूर नहीं किया गया तो बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभगीय नियमानुसार उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाही अमल में लाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।