{"_id":"6ab673669bc115f0f0020754","slug":"video-amb-students-youth-and-local-citizens-took-out-a-march-in-protest-against-ugc-regulations-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंब: यूजीसी रेगुलेशन के विरोध में विद्यार्थियों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने निकाला मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंब: यूजीसी रेगुलेशन के विरोध में विद्यार्थियों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने निकाला मार्च
अंब(ऊना)।
अंब क्षेत्र में शुक्रवार को विभिन्न संगठनों के सहयोग से विद्यार्थियों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर एक विशाल महामार्च निकाला। इस प्रदर्शन के माध्यम से लोगों ने यूजीसी रेगुलेशन 2026 को वापस लेने तथा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के नाम अंब के एसडीएम पारस अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। स्वर्ण एकता मंच के अध्यक्ष अनूप कुमार शर्मा ने बताया कि इस महामार्च में पांच हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। ज्ञापन के माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी रेगुलेशन 2026 के वर्तमान स्वरूप पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह नियम उच्च शिक्षा, शोधार्थियों के भविष्य, युवाओं के रोजगार और सामाजिक समरसता के लिए ठीक नहीं है, इसलिए इसे तुरंत वापस लिया जाए या छात्रों के हित में इसमें आवश्यक सुधार किए जाएं। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने एससी-एसटी अधिनियम के तहत निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और इसके संभावित दुरुपयोग को रोकने के लिए अग्रिम जमानत का स्पष्ट प्रावधान जोड़ने की मांग भी उठाई। इस महामार्च में स्वर्ण एकता मंच, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा, क्षत्रिय महासभा और व्यापार मंडल अम्ब सहित कई सामाजिक व व्यापारिक संगठनों ने भाग लिया। इस दौरान स्वर्ण एकता मंच के अध्यक्ष अनूप कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष वरिंदर मंडियाल, अजय शर्मा, अजमेर सिंह, कृपाल ठाकुर, महामंत्री रमन राजन, सचिव मुनीश शर्मा, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्पर्श शर्मा, प्रदेश सचिव विनोद डोगरा, जिला अध्यक्ष विजय शर्मा, क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात सिंह, पवन ठाकुर, गोल्डी चौहान और व्यापार मंडल अम्ब के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।