{"_id":"676ab7a85a19f3b38400128e","slug":"health-department-will-trace-tb-patients-in-industrial-area-una-news-c-93-1-ssml1047-141803-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: स्वास्थ्य विभाग औद्योगिक क्षेत्र में टीबी के मरीजों का लगाएगी पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: स्वास्थ्य विभाग औद्योगिक क्षेत्र में टीबी के मरीजों का लगाएगी पता
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 04:24 PM IST
Link Copied
टीबी मुक्त जिला के तहत चलाई जाएगी विशेष मुहिम मजदूरी कर रहे प्रवासी लोगों की भी होगी जांच संवाद न्यूज एजेंसी ऊना। जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीबी को लेकर सर्वेक्षण करवाया जाएगा। इस दौरान संभावित लोगों की सैंपलिंग भी होगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। उद्योगों के अलावा झुग्गी झोपड़ियों में भी इस अभियान के तहत प्रवासी लोगों तक पहुंचा जाएगा। टीबी मुक्त हिमाचल अभियान के तहत औद्योगिक क्षेत्रों में भी जागरूकता अभियान चलेगा। इस कड़ी में उद्योगों और झुग्गी झोपड़ियों में जाकर टीबी को लेकर एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान की शुरुआत की जाएगी। इसके लिए मार्च तक अभियान चलाया जाएगा। वर्तमान समय में जिले में क्षय रोग के जो मामले सामने आते हैं, उनमें सर्वाधिक मामले प्रवासी मजदूरों के होते हैं। समय रहते इन मरीजों की पहचान नहीं हो पाती है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें औद्योगिक क्षेत्रों के अलावा झुग्गी झोपड़ियों में जाकर क्षय रोग के मरीजों की जांच करेंगे, ताकि समय रहते रोग का पता लगाकर उसका उपचार शुरू किया जा सके। इसके लिए आशा वर्कर के माध्यम से उन लोगों की जांच भी की जाएगी जो पिछले पांच वर्षों में टीबी रोग से पीड़ित हैं। इन मरीजों के साथ रहने वाले लोगों की भी इस अभियान के तहत जांच की जाएगी। जिले में जागरूकता के लिए निक्षय शिविरों का भी आयोजन होगा। इसके अलावा पंचायत स्तर पर जाकर भी लोगों को टीबी के कारणों, लक्षणों और उपचार को लेकर भी जागरूक किया जाएगा ताकि जिले को क्षय रोग मुक्त बनाया जा सके।
कोट्स क्षय रोग को लेकर औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। विभाग की टीमेें इन स्थानों पर प्रवासी लोगों की स्क्रीनिंग भी करेंगी। इसे लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। -डाॅ. विशाल कुमार, जिला क्षय रोग अधिकारी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।