{"_id":"676ab9d2a0704afb8103601d","slug":"girl-who-came-with-father-to-take-medicine-goes-missing-from-una-hospital-una-news-c-93-1-ssml1048-141841-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पिता के साथ दवाई लेने आई लड़की ऊना अस्पताल से गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पिता के साथ दवाई लेने आई लड़की ऊना अस्पताल से गायब
संवाद न्यूज एजेंसी ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में अपने पिता के साथ दवा लेने आई लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों से शक जताया है कि उत्तर प्रदेश के शाहजहां का निवासी युवक उनकी लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पिता ने महिला थाना ऊना में दी शिकायत में पुलिस को बताया कि वह हरोली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। कहा कि बीते सोमवार को वह अपनी बेटी के साथ दवा लेने के लिए ऊना अस्पताल आया था। इस दौरान उसने पहले बेटी को दवा दिलवाई और फिर अपनी आंखों की जांच करवाने लगा। जब वह आंखों की जांच के बाद बाहर आया तो उसकी बेटी कहीं नजर नहीं आई। उसने अपनी जान-पहचान और रिश्तेदारी में तलाश कर ली लेकिन कोई अता पता न लगा। कहा कि उसे शक है कि उत्तर प्रदेश के शाहजहां का रहने वाला युवक उसकी बेटी को साथ लेकर गया है। पिता ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को उन्हें एक फोन भी आया। जिसमें उसकी बेटी ने उसे बचाने की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।