{"_id":"6a6070605df0fa58500be5cf","slug":"video-solan-weather-update-sunshine-and-rain-continue-to-play-hide-and-seek-in-city-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan Weather: सोलन में मौसम की आंख-मिचौली जारी, कभी तेज बारिश तो कभी खिली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan Weather: सोलन में मौसम की आंख-मिचौली जारी, कभी तेज बारिश तो कभी खिली धूप
सोलन शहर में बुधवार को मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहा। सुबह हल्के बादलों के बीच दिन की शुरुआत हुई, लेकिन करीब 10 बजे शहर के कई हिस्सों में तेज धूप निकल आई। इसके कुछ ही देर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई।
बारिश का यह दौर करीब 10 से 15 मिनट तक चला। इसके बाद बादल छंट गए और एक बार फिर धूप खिल गई। दिनभर धूप और बादलों की आवाजाही से लोगों को बदलते मौसम का सामना करना पड़ा।
मंगलवार को भी सोलन में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही थी। रात के समय भी हल्की बारिश दर्ज की गई। लगातार बदल रहे मौसम के कारण तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है और लोगों को उमस से भी कुछ राहत मिली है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में भी जिले में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रह सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।