{"_id":"6af9763c9e2a68983203d05a","slug":"video-solan-tehsil-office-viral-video-controversy-madan-himachali-supports-officers-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन तहसील कार्यालय विवाद: नौणी पंचायत के पूर्व प्रधान मदन हिमाचली आए तहसीलदार और नायब तहसीलदार के समर्थन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन तहसील कार्यालय विवाद: नौणी पंचायत के पूर्व प्रधान मदन हिमाचली आए तहसीलदार और नायब तहसीलदार के समर्थन में
Ankesh Dogra
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:37 PM IST
Link Copied
सोलन तहसील कार्यालय में बीते दिनों वायरल हुए वीडियो को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब नौणी पंचायत के पूर्व प्रधान एवं समाजसेवी मदन हिमाचली भी तहसीलदार और नायब तहसीलदार के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने एक वीडियो जारी कर अधिकारियों का पक्ष रखते हुए सरकारी कार्यालयों में वीडियो बनाने की अनुमति देने पर सवाल उठाए हैं।
मदन हिमाचली ने कहा कि उपायुक्त को किसी भी सरकारी कार्यालय में वीडियो बनाने की अनुमति नहीं देनी चाहिए, क्योंकि सरकारी कार्यालयों में पहले से ही निगरानी के लिए कैमरे लगे होते हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर नजर रखने के लिए कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था मौजूद है।
मदन हिमाचली ने दावा किया कि तहसीलदार और नायब तहसीलदार शाम 6 बजे तक कार्यालय में मौजूद रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ भूमाफिया और खनन माफिया जानबूझकर अधिकारियों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
उनका कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से सरकारी अधिकारियों की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।
मदन हिमाचली ने इस मामले में मुख्यमंत्री से भी हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है। उन्होंने मांग की कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
गौरतलब है कि सोलन तहसील कार्यालय का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय में मौजूद नहीं दिखाई दिए थे। इसी वीडियो को लेकर अब अलग-अलग पक्ष सामने आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।