{"_id":"6a956e5546887c96260f0f88","slug":"video-solan-shailendra-gupta-says-health-minister-is-responsible-for-crumbling-health-services-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: शैलेंद्र गुप्ता बोले- चरमराती स्वास्थ्य सेवाओं के लिए स्वास्थ्य मंत्री जिम्मेवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: शैलेंद्र गुप्ता बोले- चरमराती स्वास्थ्य सेवाओं के लिए स्वास्थ्य मंत्री जिम्मेवार
भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल ने स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल को सोलन विधानसभा क्षेत्र में चरमराती स्वास्थ्य सेवाओं, बदहाल सड़कों और भ्रष्टाचार के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि मंत्री अपनी राजनीतिक पारी के अंतिम दौर में हैं और बढ़ती उम्र के कारण विकास कार्यों को अपेक्षित गति देने में असमर्थ हैं। भाजपा ने उनसे पद से इस्तीफा देने पर विचार करने का आग्रह किया है। भाजपा ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था स्वयं बीमार है। सोलन अस्पताल में पहले से ही चिकित्सकों की कमी थी। इसके बावजूद चार चिकित्सकों का तबादला कर दिया गया। लगभग 20 दिन पहले तबादले रोकने का आश्वासन दिया गया था। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई। जनता को केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं। अस्पताल का निर्माण कार्य भी एक वर्ष से लंबित है। यह समय पर पूरा नहीं हो पाया है। भाजपा सोलन शहरी मंडल ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और विकास से जुड़े मुद्दों पर अब केवल आश्वासन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।