फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Case registered against advocate for defaming Jogindra Bank.

Solan News: जोगिंद्रा बैंक को बदनाम करने के आरोप में अधिवक्ता पर केस दर्ज

Wed, 09 Sep 2026 01:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
चेयरमैन बोले, हाईकोर्ट में भी मानहानि की याचिका करेंगे दायर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड सोलन को बदनाम करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई है। यह प्राथमिकी एक अधिवक्ता समेत अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस चौकी शहर सोलन, थाना सदर सोलन में दर्ज करवाई है। इसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(5), 61(2) और 356(2) में मामला दर्ज किया है। बैंक प्रबंधन की शिकायत के आधार पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायत में बैंक ने प्रबंधकों ने आरोप लगाया है कि उक्त अधिवक्ता बिना किसी ठोस आधार के बयान दे रहे हैं। बयान सार्वजनिक रूप से बैंक की छवि धूमिल कर रहे हैं। इससे बैंक की प्रतिष्ठा और जन विश्वास को गंभीर क्षति पहुंची है। बैंक का कहना है कि उक्त व्यक्ति ने विभिन्न सरकारी विभागों में भी कई शिकायतें दर्ज करवाई हैं। ये शिकायतें अभी जांच के अधीन हैं। फिर भी वे प्रतिदिन बैंक के विरुद्ध आरोप लगाना जारी रखे हुए हैं। बैंक प्रबंधन ने कहा कि वह हमेशा से पारदर्शिता और नियमानुसार कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। बैंक किसी भी प्रकार के निराधार और दुर्भावनापूर्ण आरोपों का विधिक रूप से मुकाबला करेगा। बैंक प्रबंधन ने संबंधित पुलिस अधिकारियों से मामले की गहनता से जांच करने का अनुरोध किया है। उन्होंने दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

बैंक के चेयरमैन अधिवक्ता मुकेश शर्मा ने कहा कि उन्होंने उक्त अधिवक्ता व अन्य के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज करवाया है। प्रबंधन ने इससे पहले ही उक्त अधिवक्ता को विधिक मानहानि नोटिस जारी किया था। कहा कि वह शीघ्र ही प्रदेश उच्च न्यायालय में मानहानि की याचिका दायर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed