{"_id":"6a8be097087fda94c00d8317","slug":"video-solan-lumpy-virus-40-cattle-infected-90500-vaccine-doses-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन में फिर लौटा लंपी वायरस, 40 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि; 90,500 वैक्सीन डोज मंगवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन में फिर लौटा लंपी वायरस, 40 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि; 90,500 वैक्सीन डोज मंगवाई
Ankesh Dogra
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:41 AM IST
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक बार फिर लंपी वायरस (Lumpy Skin Disease) के मामले सामने आने लगे हैं। जिले के नालागढ़ और कुनिहार क्षेत्र में करीब 40 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मामलों के सामने आने के बाद पशुपालन विभाग ने निगरानी और रोकथाम की गतिविधियां तेज कर दी हैं।
पशुपालन विभाग के अनुसार पंजाब और हरियाणा से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में पशुओं की आवाजाही को देखते हुए पहले से ही सतर्कता बरती जा रही थी। अब संक्रमण की पुष्टि होने के बाद प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ाने के साथ पशुओं के टीकाकरण और संक्रमण को नियंत्रित करने के उपाय किए जा रहे हैं।
विभाग ने जिले में लंपी वायरस से बचाव के लिए 90,500 वैक्सीन डोज मंगवाई हैं। प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं का तत्काल टीकाकरण करवाने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग की प्राथमिकता संक्रमित पशुओं को समय रहते अन्य पशुओं से अलग करना और संक्रमण के प्रसार को रोकना है।
पशुपालन विभाग ने पशुपालकों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। किसी पशु में लंपी वायरस के लक्षण दिखाई देने पर उसे तुरंत दूसरे पशुओं से अलग रखने और विभाग को सूचना देने को कहा गया है।
विभाग के अनुसार समय पर संक्रमित पशु को अलग करने से बीमारी के दूसरे पशुओं में फैलने की आशंका को कम किया जा सकता है। सीमावर्ती क्षेत्रों में पशुओं की आवाजाही पर भी निगरानी रखी जा रही है।
लंपी वायरस पशुओं में फैलने वाली बीमारी है और इसके संक्रमण को देखते हुए पशुपालकों से पशुओं की नियमित निगरानी करने को कहा गया है। विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में पशुओं की आवाजाही और स्वास्थ्य पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
पशुपालन विभाग ने अपील की है कि बीमारी के लक्षण दिखने पर पशुपालक खुद उपचार करने के बजाय तत्काल संबंधित पशु चिकित्सक या विभागीय अधिकारियों से संपर्क करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।