{"_id":"6abf7cfcf5ca8ce0a10b6afb","slug":"video-solan-governor-b-gupta-inaugurated-a-naturopathy-center-at-ganan-ki-ser-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: राज्यपाल ब गुप्ता ने किया गण की सेर में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: राज्यपाल ब गुप्ता ने किया गण की सेर में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का शुभारंभ
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने सोलन के गण की सेर स्थित माधव सृष्टि परिसर में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्राकृतिक चिकित्सा एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डाला। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता गुप्ता ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा भारतीय परंपरा और जीवन पद्धति से जुड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था है। उन्होंने लोगों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने का आह्वान किया। इसके बाद राज्यपाल कसौली स्थित सैंट मैरी कॉन्वैंट स्कूल में नशा निवारण अभियान संकल्प में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। राज्यपाल ने कहा कि नशे की समस्या से निपटने के लिए परिवार, शिक्षण संस्थानों और समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए नशे से दूर रहने और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।