{"_id":"6ae85d4c469aabb41307209b","slug":"video-solan-free-health-check-up-camp-organized-under-the-tb-free-campaign-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: टीबी मुक्त अभियान के तहत लगाया गया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: टीबी मुक्त अभियान के तहत लगाया गया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से सोलन जिला में टीबी के प्रति लोगों को जागरूक करने और निशुल्क जांच करने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। टीबी हारेगा, सोलन जीतेगा अभियान के तहत आज सोलन के वार्ड नंबर-12 में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 100 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य संबंधी जांच करवाई। इस स्वास्थ्य शिविर में ब्लड प्रेशर (बीपी), शुगर सहित कई अन्य महत्वपूर्ण जांचें की गईं और दवाइयां निशुल्क वितरित की गईं। वहीं, टीबी के संदिग्ध मामलों को आगे की जांच के लिए क्षेत्रीय अस्पताल, सोलन जाने की सलाह दी गई, ताकि इस बीमारी को समय रहते रोका जा सके। स्वास्थ्य विभाग से आईं शिविर की संयोजक मोनिका गौतम ने बताया कि इस स्वास्थ्य जांच शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को टीबी के बारे में जागरूक करना और उनकी शुगर, बीपी सहित अनेक जांचें करना है। उन्होंने कहा कि 100 से अधिक लोगों ने शिविर का लाभ उठाया और जो मरीज उन्हें टीबी के संदिग्ध लगे, उन्हें आवश्यक जांच करवाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा गया। उन्होंने आगे कहा कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य सोलन से टीबी को जड़ से खत्म करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।