फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Solan College World Mental Health Day Stress Management Awareness

सोलन कॉलेज में विद्यार्थियों को सिखाए तनाव से निपटने के तरीके, सकारात्मक सोच पर दिया जोर

Sun, 11 Oct 2026 03:32 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Sun, 11 Oct 2026 03:32 PM IST
Solan College World Mental Health Day Stress Management Awareness
राजकीय महाविद्यालय सोलन में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मनोदर्पण समिति और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और भावनात्मक कल्याण के प्रति जागरूक करना था। इसके साथ ही मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी भ्रांतियों और सामाजिक संकोच को दूर करने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शिवानी शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन की डॉ. वैशाली शर्मा मुख्य वक्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मनोदर्पण समिति की संयोजक डॉ. गीता नेगी ने स्वागत संबोधन में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और भावनात्मक समस्याओं को नजरअंदाज न करने का आह्वान किया। डॉ. वैशाली शर्मा ने मानसिक स्वास्थ्य विषय पर संवादात्मक व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को लेकर समाज में व्याप्त संकोच और भ्रांतियों को दूर करना जरूरी है। भावनात्मक समस्याओं की समय रहते पहचान और उचित परामर्श मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी परेशानियां भरोसेमंद लोगों के साथ साझा करने और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञों की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य को भी जीवन के समग्र कल्याण का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। कार्यक्रम के दौरान मनोविज्ञान की सहायक आचार्य एवं मनोदर्पण समिति की सदस्य डॉ. त्रिवेणी शर्मा ने विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रोचक खेलों और गतिविधियों का आयोजन किया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन, आत्म-जागरूकता और भावनात्मक संतुलन के महत्व से परिचित करवाया गया। गतिविधियों ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को सहज तरीके से समझने का अवसर दिया। प्राचार्य डॉ. शिवानी शर्मा ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि योग, सुदर्शन क्रिया, आत्मप्रेम और सकारात्मक दृष्टिकोण जीवन की चुनौतियों का सामना करने में सहायक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और चुनौतियों का दृढ़ता से सामना करने का संदेश दिया। उन्होंने मानसिक और भावनात्मक कल्याण के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. मंजू ठाकुर ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। उन्होंने मुख्य अतिथि, मुख्य वक्ता, प्राध्यापकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर खुलकर बात करना, समय पर सहायता लेना और सकारात्मक जीवनशैली अपनाना महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: घाटमपुर में शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां कूष्मांडा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

11 Oct 2026

हरदोई: अधेड़ की तबल व ईंट से कुचलकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

11 Oct 2026

झज्जर में मंगला आरती के बाद भक्तों ने लगाई मां के दरबार में हाजिरी, बेरी एसडीएम व श्राइन बोर्ड सीईओ रेणुका नांदल ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया

अयोध्या: नवरात्रि के पहले दिन देवी मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब, बड़ी देवकाली में लगी लंबी कतार

11 Oct 2026

लखनऊ: कुड़िया घाट से लखनऊ साइकिलिंग चैंपियनशिप का आयोजन, पांच किलोमीटर तक चली रेस

11 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर के जूही बारा देवी मंदिर में नवरात्र के पहले दिन उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

11 Oct 2026

कानपुर: गोविंद नगर दुर्गा मंदिर में गूंजे जयकारे, सुबह से शुरू हुई विशेष पूजा-अर्चना

11 Oct 2026
विज्ञापन

हमीरपुर: अवाहदेवी माता मंदिर में 11 से 20 अक्तूबर तक सजेगा दुर्गा पूजा का दरबार, कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

लखनऊ: नवरात्र के पहले दिन उमड़ी बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़, मां के मंदिरों में लगे जयकारे

11 Oct 2026

MP में बारिश की फिर एंट्री!

11 Oct 2026

दमोह: राजस्व न्यायालयों पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन, एसडीएम को हटाया; तहसीलदार और रीडर निलंबित

11 Oct 2026

एमपी: नवरात्रि की प्रतिपदा पर भांग से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा मंदिर

11 Oct 2026

गाजियाबाद में मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश नागिन गिरफ्तार

11 Oct 2026

नोएडा में महर्षि यूनिवर्सिटी में आयोजित सेमिनार में विशेषज्ञों ने मानसिक संतुलन पर की चर्चा

11 Oct 2026

VIDEO: मिथिला में साकार हुई त्रेतायुग की गाथा, मंच पर जीवंत हुए रामायण के दिव्य प्रसंग

10 Oct 2026

VIDEO: सपा कार्यकर्ता दूसरे दिन भी रहे हाउस अरेस्ट

10 Oct 2026

कानपुर: दलित जिपं सदस्य पर जाति सूचक टिप्पणी पर शिकायत, कार्रवाई की मांग

10 Oct 2026

कानपुर: सड़क हादसे में एक युवक की मौत, नवाबगंज थाने के बाहर जुटी भारी भीड़

10 Oct 2026

कानपुर: नवरात्र व दशहरा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए फ्लैग मार्च निकला

10 Oct 2026

कानपुर: बारादेवी मंदिर एवं जंगली देवी मंदिर परिसर में पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

10 Oct 2026

कानपुर: बिरहाना रोड में पकड़ा गया नकली सोना, महिला समेत चार पकड़े गए

10 Oct 2026

Meerut: शनि अमावस्या पर शनि धाम मंदिर में हुई महा आरती

10 Oct 2026

Meerut: पितृ अमावस्या पर बस्तोंरा गांव के ग्रामीणों ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

10 Oct 2026

Meerut: रामलीला मंचन ब्रह्मा से रावण ने मांगा तीनों लोकों का राज

10 Oct 2026

Meerut: पितृ अमावस्या पर गोवंश के लिए दवाइयां और अन्य सामग्री की गई दान

10 Oct 2026

Meerut: पितृ अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जाम से जूझे लोग

10 Oct 2026

Meerut: रावण, कुंभकर्ण और विभीषण के जन्म का हुआ मंचन

10 Oct 2026

Meerut: ऐतिहासिक कैथोलिक चर्च में हुई पवित्र मिस्सा बलिदान और सामूहिक प्रार्थना, शोभायात्रा निकाली

10 Oct 2026

Meerut: हवन-यज्ञ के बाद रामलीला मंचन का शुभारंभ

10 Oct 2026

Muzaffarnagar: 11वें विशाल मां भगवती के भजनों पर रातभर झूमे श्रद्धालु

10 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed