फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   solan college inter college table tennis championship hpu

सोलन कॉलेज में दो दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न, 26 कॉलेजों के 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Fri, 02 Oct 2026 11:19 AM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:19 AM IST
solan college inter college table tennis championship hpu
राजकीय महाविद्यालय सोलन में चल रही हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की दो दिवसीय अंतर-महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता गुरुवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 26 महाविद्यालयों के 150 से अधिक छात्र-खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले। महिला और पुरुष वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए अपनी-अपनी टीमों को जीत दिलाने के लिए पूरा जोर लगाया। महिला वर्ग में आरकेएमवी शिमला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला दूसरे स्थान पर रहा, जबकि सेंट बीड्स कॉलेज शिमला ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में एचपीयू परिसर की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की। मेजबान राजकीय महाविद्यालय सोलन की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगवां तीसरे स्थान पर रहा। इस तरह मेजबान कॉलेज के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने कॉलेज का नाम रोशन किया। समापन समारोह में राजकीय महाविद्यालय ठियोग के प्राचार्य डॉ. भूपेंद्र सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल में केवल हार या जीत ही महत्वपूर्ण नहीं होती, बल्कि खेल भावना और पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लेना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए राजकीय महाविद्यालय सोलन के प्रशासन की सराहना की। कार्यक्रम की शुरुआत में राजकीय महाविद्यालय सोलन की प्राचार्या डॉ. शिवानी शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की और आयोजन को सफल बनाने के लिए कॉलेज के स्टाफ का आभार जताया। समारोह में राजकीय महाविद्यालय सुबाथू के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कश्यप, राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर की प्राचार्या डॉ. सुनीता गोयल, सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. जे.एस. वर्मा और सेवानिवृत्त योजना अधिकारी अनिल कुमार कुंडी भी मौजूद रहे। समारोह के अंत में विद्यार्थियों ने पारंपरिक नाटी प्रस्तुत की। नाटी की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का खूब मनोरंजन किया और दर्शक भी झूमने पर मजबूर हो गए। आयोजन सचिव प्रो. रवि राम ने प्रतियोगिता के सुचारू संचालन में सहयोग देने के लिए यूनिवर्सिटी ऑब्जर्वर डॉ. शशि किरण सहित विश्वविद्यालय के अधिकारियों भूपेंद्र, अभय लखनपाल और अक्षिता वर्मा का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

वडनगर से वाराणसी जा रही सेवा संकल्प यात्रा पर बरसे फूल -जिले की सीमा में प्रवेश पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन

02 Oct 2026

कानपुर: बुजुर्ग के चीखने चिल्लाने से चकरघिन्नी बनी पुलिस

01 Oct 2026

कानपुर: जाजमऊ थाने के सामने लगा भीषण जाम, घंटों परेशान रहे लोग

01 Oct 2026

जींद: गन और गंदे कल्चर को खत्म करने में गायक भी निभाएं जिम्मेदारी : अन्नु सैनी

01 Oct 2026

कानपुर: आनंदेश्वर कॉरिडोर का काम शीघ्र पूरा कराने की मांग, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

01 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर: बेकाबू पिकअप ने बैटरी फैक्टरी में कर्मचारी को रौंदा, दर्दनाक मौत

01 Oct 2026

सड़क सुरक्षा और मुआवजा योजनाओं की जानकारी दी, VIDEO

01 Oct 2026
विज्ञापन

चित्रों और स्लोगन से बच्चों ने समझा पॉक्सो एक्ट, VIDEO

01 Oct 2026

संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, दस्तक 12-31 अक्तूबर तक; VIDEO

01 Oct 2026

एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को युवाओं ने बुलंद की आवाज, VIDEO

01 Oct 2026

धर्मेंद्र यादव ने दिवंगत रामगोविंद चौधरी को बांसडीह में सर्वदलीय श्रद्धांजलि, VIDEO

01 Oct 2026

पुलिस ने शंभूपुर घटना को जातिगत विवाद बताने वाली भ्रामक पोस्ट का किया खंडन, VIDEO

01 Oct 2026

40 साल पुराने रास्ते के निर्माण में अवरोध, एसडीएम से गुहार; VIDEO

01 Oct 2026

सेवा अभियान के तहत विशेष सफाई की गई, VIDEO

01 Oct 2026

कंजेहरा की रामलीला में अत्रि-सुतीक्ष्ण आश्रम से पंचवटी तक की लीला का मंचन; VIDEO

01 Oct 2026

मारकुंडी की गलियों में उतरे डीएम, ग्रामीणों को संचारी रोगों से बचाव का संदेश, VIDEO

01 Oct 2026

जौनपुर केसरी निगम और हरियाणा केसरी पवन के बीच 11 हजार रुपये की इनामी कुश्ती बराबरी पर छूटी, VIDEO

01 Oct 2026

सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ, VIDEO

01 Oct 2026

पॉक्सो एक्ट के प्रति छात्रों को किया जागरूक, VIDEO

01 Oct 2026

नुक्कड़ नाटक से दिया निस्वार्थ सेवा का संदेश, VIDEO

01 Oct 2026

दशाश्वमेध घाट पर गंगा का जलस्तर बढ़ा, VIDEO

01 Oct 2026

बरेका में अंतर रेलवे कुश्ती चैंपियनशिप का रोमांचक फाइनल, VIDEO

01 Oct 2026

कैप्टन स्मित मच्छार के लिए काशी में गूंजे महामृत्युंजय मंत्र, अदम्य साहस को किया नमन; VIDEO

01 Oct 2026

जिलाधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर जाना प्रसूता का हाल, VIDEO

01 Oct 2026

चार करोड़ की सर्जरी गाजीपुर में मुफ्त, 29 विशेषज्ञों ने किए 347 जटिल ऑपरेशन; VIDEO

01 Oct 2026

महिला ने पति को मृत दिखाकर विधवा पेंशन के लिए आवेदन किया, VIDEO

01 Oct 2026

कानपुर इतिहास समिति के महासचिव अनूप कुमार शुक्ला बोले- गांधी जी कानपुर में सात बार आए, 20 दिवसीय प्रवास किया

01 Oct 2026

बहराइच: होटल के कमरे में फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल, मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम

01 Oct 2026

Meerut: मरणोपरांत वीरता पुरस्कार से सम्मानित हुए एसटीएफ निरीक्षक सुनील सिंह, सीएम योगी ने पत्नी मुनेश देवी दिया पुरस्कार, कीर्ति चक्र से भी किया जाएगा सम्मानित

01 Oct 2026

दिखावे के लिए साफ किया स्टेडियम, 10 दिन में फिर पसरी गंदगी

01 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed