Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Solan News
›
Shailendra Gupta said law and order has deteriorated in Solan; the government should order an impartial inquiry.
{"_id":"6aa0171ce8d3bdae0f00973d","slug":"video-shailendra-gupta-said-law-and-order-has-deteriorated-in-solan-the-government-should-order-an-impartial-inquiry-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"शैलेंद्र गुप्ता बोले- सोलन में कानून-व्यवस्था बिगड़ी, सरकार करवाएं निष्पक्ष जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैलेंद्र गुप्ता बोले- सोलन में कानून-व्यवस्था बिगड़ी, सरकार करवाएं निष्पक्ष जांच
शहर में हाल की गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर चिंता बढ़ा दी है। भाजपा सोलन शहरी मंडल ने इन घटनाओं पर प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। भाजपा ने नशे के बढ़ते प्रभाव और शराब की ओवरचार्जिंग को लेकर सरकार को घेरा है। भाजपा सोलन शहरी मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि पिछले दो दिनों में सामने आई दो गंभीर वारदातें शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाती हैं। इन घटनाओं का संबंध नशे से जुड़ी परिस्थितियों से होना अधिक चिंताजनक है। कहा कि नशे का बढ़ता प्रभाव युवाओं के भविष्य के लिए खतरा है। यह शहर में अपराध और असामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दे सकता है। भाजपा सोलन शहरी मंडल ने आरोप लगाया कि सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में गंभीर नहीं है। यदि नशे और अवैध कारोबार पर समय रहते सख्ती नहीं की गई तो स्थिति गंभीर हो सकती है। सोलन की जनता को सुरक्षित माहौल चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।