{"_id":"6aed7d73b6ed612c4a008ff5","slug":"video-nauni-university-campus-fire-solan-fire-brigade-controls-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: नौणी विश्वविद्यालय परिसर के पास भड़की आग, बागवानी क्षेत्र तक पहुंचने का खतरा; एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: नौणी विश्वविद्यालय परिसर के पास भड़की आग, बागवानी क्षेत्र तक पहुंचने का खतरा; एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
Ankesh Dogra
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:40 PM IST
Link Copied
नौणी विश्वविद्यालय परिसर के समीप क्षेत्र में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग तेजी से फैलने के कारण विश्वविद्यालय के बागवानी परिसर तक पहुंचने का खतरा पैदा हो गया था। स्थिति को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया।
आग विश्वविद्यालय के बागवानी परिसर के लिए भी खतरा बन गई थी। आग के कारण पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
समय रहते अग्निशमन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने और कार्रवाई करने से आग को विश्वविद्यालय परिसर तक पहुंचने से रोक लिया गया। इससे विश्वविद्यालय प्रशासन ने राहत की सांस ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।