{"_id":"6ad73dee372c316c750b7198","slug":"video-nalagarh-rss-vijayadashami-utsav-path-sanchalan-ashish-muni-maharaj-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: आशीष मुनि जी महाराज बोले- राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव से संघ बना विश्व का सबसे बड़ा संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: आशीष मुनि जी महाराज बोले- राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव से संघ बना विश्व का सबसे बड़ा संगठन
Ankesh Dogra
Updated Tue, 20 Oct 2026 03:39 PM IST
Link Copied
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से मंगलवार को नालागढ़ में विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया गया। संघ के शताब्दी समारोहों की अंतिम कड़ी के रूप में आयोजित कार्यक्रम में शस्त्र पूजन किया गया और पथ संचलन निकाला गया। इस दौरान राष्ट्र के प्रति समर्पण, संगठन के 100 वर्ष के इतिहास और वर्तमान समय में समाज की भूमिका पर विचार रखे गए।
कार्यक्रम में उत्तर भारतीय प्रवर्तक श्री आशीष मुनि जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि तत्त्व चिंतक श्री उत्तम मुनि जी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। संघ के प्रांत प्रचारक संजय कुमार मुख्य वक्ता रहे। इस अवसर पर जिला संघचालक महेश कुमार भी मौजूद रहे।
राष्ट्र के प्रति समर्पण को बताया संघ की ताकत
मुख्य अतिथि आशीष मुनि जी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं के राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव के कारण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। उन्होंने राष्ट्र के प्रति निष्ठा और समर्पण को संगठन की प्रमुख ताकत बताया।
संघ के 100 वर्ष के इतिहास पर डाला प्रकाश
मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक संजय कुमार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने वर्तमान समय में समाज की भूमिका पर चर्चा करते हुए देश की मौजूदा परिस्थितियों का भी उल्लेख किया।
कार्यक्रम में विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन और पथ संचलन के माध्यम से संघ की परंपराओं और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रस्तुत किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।