{"_id":"6aacd18b9c1f7ebf4f04c12b","slug":"video-nalagarh-22-crore-drinking-water-scheme-pipeline-leakage-solan-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: नालागढ़ में 22 करोड़ की पेयजल योजना की लाइन फिर लीक, स्थायी समाधान पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: नालागढ़ में 22 करोड़ की पेयजल योजना की लाइन फिर लीक, स्थायी समाधान पर उठे सवाल
Ankesh Dogra
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:22 AM IST
Link Copied
नालागढ़ में करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नई पेयजल योजना की राइजिंग मेन लाइन में लीकेज की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। एक स्थान पर मरम्मत के बाद कुछ ही दूरी पर दोबारा पानी का रिसाव शुरू होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
फ्रेंड्स कॉलोनी में राइजिंग मेन लाइन की पहले लीकेज की मरम्मत किए अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ था कि करीब 10 मीटर की दूरी पर फिर से लीकेज शुरू हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार शुरुआत में पानी का रिसाव कम था, लेकिन पिछले दो दिनों से स्थिति बिगड़ गई है और बड़ी मात्रा में पानी सड़क पर बह रहा है।
लाइन में लीकेज के कारण लगातार पानी सड़क पर जमा हो रहा है। इससे न केवल पेयजल की बर्बादी हो रही है, बल्कि सड़क से गुजरने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
पैदल चलने वाले लोगों पर वाहनों के गुजरने के दौरान सड़क पर जमा गंदे पानी के छींटे पड़ रहे हैं। दोपहिया वाहन चालकों और अन्य राहगीरों को भी इस स्थान से गुजरते समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नई पेयजल योजना की लाइन में बार-बार अलग-अलग जगह लीकेज सामने आ रही है। एक जगह समस्या ठीक होने के बाद दूसरी जगह पानी निकलने लगता है। इससे लोगों के बीच योजना की पाइपलाइन की गुणवत्ता और मरम्मत व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार जब भी विभाग के अधिकारियों से लीकेज को लेकर बात की जाती है तो उन्हें बताया जाता है कि लाइन की टेस्टिंग चल रही है।
अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर यह टेस्टिंग कब तक जारी रहेगी और लाइन की लीकेज का स्थायी समाधान कब किया जाएगा। लोगों का कहना है कि यदि नई योजना की पाइपलाइन में लगातार लीकेज हो रही है तो विभाग को समस्या के मूल कारण का पता लगाकर उसका स्थायी समाधान करना चाहिए।
फिलहाल फ्रेंड्स कॉलोनी में दोबारा शुरू हुई लीकेज से सड़क पर पानी बह रहा है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि विभाग जल्द मौके पर पहुंचकर समस्या को दूर करेगा, ताकि पेयजल की बर्बादी के साथ राहगीरों की परेशानी भी खत्म हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।