{"_id":"6a994443032cb64d2e0d98a5","slug":"video-kadaghata-gagamaugdha-mal-ma-thakhaga-pahalvana-ka-thamakhama-bugdha-mal-ka-vajata-ka-malga-16-hajara-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"कंडाघाट: गोगामेड़ी मेले में दिखेगा पहलवानों का दमखम, बड़ी माली के विजेता को मिलेंगे 16 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडाघाट: गोगामेड़ी मेले में दिखेगा पहलवानों का दमखम, बड़ी माली के विजेता को मिलेंगे 16 हजार
कंडाघाट तहसील मुख्यालय स्थित गोगामेड़ी में 5 सितंबर शनिवार को पारंपरिक मेला गोगामेड़ी का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले में हिमाचल प्रदेश के साथ पंजाब और हरियाणा के नामी अखाड़ों से पहुंचे पहलवान कुश्ती के दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। मेले में कुश्ती मुकाबले विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके अलावा ढोल वादकों का विशेष प्रदर्शन भी मेले में देखने को मिलेगा, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।
बाबा सबब सिंह बावरी उज्जल सेवा दल शिमला के सेवादार राजेश कुमार, सुभाष ने बताया कि वह पिछले काफी वर्षो से माड़ी की सेवा में हाजरी लगाते आए हैं। मेले में कुश्ती की बड़ी माली के विजेता पहलवान को 16 हजार रुपये तथा उपविजेता को 14 हजार रुपये की नकद राशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।