{"_id":"6aa3f4798f678a792f0cd22d","slug":"teachers-who-play-a-significant-role-in-nation-building-and-societal-development-were-honored-solan-news-c-176-1-ssml1044-178726-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: समाज व राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिक्षक किए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: समाज व राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिक्षक किए सम्मानित
Sat, 12 Sep 2026 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
रोटरी क्लब बद्दी ने 20 शिक्षकों को नेशन बिल्डर्स अवार्ड से नवाजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। रोटरी क्लब बद्दी की ओर से बद्दी में विभिन्न स्कूलों के 20 शिक्षकों को नेशन बिल्डर्स अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश बंसल रहे। उन्होंने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों के समर्पण और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजीव वर्मा ने कहा कि क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार विभिन्न सेवा प्रकल्प आयोजित कर रहा है। शिक्षकों का सम्मान करना समाज एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त करने का एक माध्यम है। पूर्व अध्यक्ष नरेश शर्मा ने भी शिक्षकों को क्लब की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
सम्मानित शिक्षकों में तन्वी शर्मा, बंदना शर्मा, पंकज करकारा, रविन्शा तनेजा, कविता अग्रवाल, चंद्रेश कुमारी, सुनीता देवी, गीतांजलि, शिल्पा देवी, शिवानी सोनी, नूतन पांडे, सुरेंद्र सिंह, प्रियंका जारल, नीतू, सुनील कुमार, नेहा, परमिला, सुदेश कुमारी, सुनीता और विशाखा शर्मा शामिल रहीं। कार्यक्रम में रोटरी क्लब बद्दी के सदस्य जगदीप अरोड़ा, पंकज वर्मा, कामिनी शर्मा, कविता बंसल, कार्तिक शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।