फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   hrtc-pensioners-solan-pending-dues-da-arrears-demand-government

सोलन में परिवहन पेंशनरों ने फिर उठाया एरियर-डीए का मुद्दा, बोले- हमारे साथ हो रहा भेदभाव

Mon, 07 Sep 2026 04:31 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Mon, 07 Sep 2026 04:31 PM IST
hrtc-pensioners-solan-pending-dues-da-arrears-demand-government
पथ परिवहन पेंशनर्स कल्याण संगठन सोलन इकाई की मासिक बैठक सोमवार को आयोजित हुई। बैठक में पेंशनरों की लंबे समय से लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। पेंशनरों ने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात के करीब तीन माह बाद भी उनकी मांगों पर अमल नहीं हुआ है। इससे बुजुर्ग पेंशनरों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं और उन्हें अपने हक के लिए भटकना पड़ रहा है। बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर ने की। पेंशनरों ने कहा कि सरकार से बार-बार मांग उठाने के बावजूद उनकी लंबित देनदारियों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। पेंशनरों के अनुसार जनवरी 2016 से मई 2022 तक के एरियर की एक किश्त का भी अब तक भुगतान नहीं हुआ है। इसके अलावा तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पेंशनरों की लीव एनकैशमेंट और ग्रेच्युटी की अदायगी भी लंबित है। पेंशनरों ने बताया कि सेवाकाल के दौरान मिलने वाला रात्रि भत्ता, ओवरटाइम और टीए भी वर्ष 2018 से लंबित है। इसके साथ ही तीन प्रतिशत डीए का भुगतान भी अभी तक नहीं किया गया है। जल्द भुगतान करने की मांग पेंशनरों ने सरकार से मांग की कि उनके एरियर, डीए और अन्य सभी लंबित देनदारियों का जल्द भुगतान किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पेंशनरों के साथ भेदभाव कर रही है। पेंशनरों ने कहा कि लंबे समय तक सेवा देने के बाद भी उन्हें अपने हक के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से पेंशनरों के साथ कथित भेदभाव की नीति बंद करने और उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करने का आग्रह किया। बैठक में कहा गया कि लंबित भुगतान होने से बुजुर्ग पेंशनरों को काफी राहत मिलेगी। बैठक में संगठन के मुख्य सलाहकार सत प्रकाश भारद्वाज, उपाध्यक्ष विजय ठाकुर, प्रधान सुरेश ठाकुर, महासचिव जगदीश चंद ठाकुर, वरिष्ठ उपप्रधान राम गोपाल भारद्वाज, उपप्रधान रमेश चंद शर्मा, कानूनी सलाहकार गोपाल सिंह ठाकुर, अतिरिक्त महासचिव प्रताप चंद, संगठन सचिव प्रकाश बाबू सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

ऊना: रात को जंगली सुअर-नीलगाय, दिन में बंदर और बेसहारा पशु कर रहे मक्की तबाह, किसान परेशान

07 Sep 2026

बालीचौकी में टला बड़ा हादसा: ट्रैवलर की ब्रेक फेल, 10 यात्रियों की जान बचाने को दीवार से भिड़ाई गाड़ी

07 Sep 2026

राम मंदिर में चंपत राय की एंट्री! बंद कमरे में तीन घंटे तक की बैठक; दिए निर्देश

07 Sep 2026

लखनऊ में बारिश के बाद गोमती नगर के सिनेपोलिस मॉल के बाहर जलभराव

07 Sep 2026

लखनऊ में पॉलिटेक्निक चौराहे से कमता की तरफ जाने वाले मार्ग पर सुबह-सुबह लगा लंबा जाम

07 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: पालतू कुत्ते ने पूरे परिवार को काटा, घर से बीहड़ तक खदेड़ने के बाद फिर लौटा; पड़ोसियों में भी दहशत

07 Sep 2026

VIDEO: बारिश में भर भराकर गिरा मकान, बाल बाल बचे परिजन

07 Sep 2026
विज्ञापन

पठानकोट में दो हजार का टोल बचाने के लिए लिंक सड़कों पर दाैड़ रही मौत, गुस्साए लोगों ने ट्रक रोके

फिरोजपुर मंडी में शुरू हुई धान की आवक, एक अक्टूबर से होगी सरकारी खरीद

मसूरी: अपर माल रोड पर चला बुलडोजर, अवैध दुकानों को किया ध्वस्त

07 Sep 2026

देहरादून: डोईवाला की कुड़कावाला बस्ती में आवारा कुत्तों के झुंड ने बाड़े में घुसकर भेड़-बकरियों पर किया हमला, 37 घायल

07 Sep 2026

हमीरपुर: पदोन्नति से लेकर कैशलेस स्वास्थ्य बीमा तक, हमीरपुर में प्रवक्ता संघ ने उठाईं कई मांगें

मंडी: बीएससी-एमएससी इंटीग्रेटेड प्रोग्राम में नए दाखिले बंद

07 Sep 2026

ऊना में अचानक छाई घनी धुंध, विजिबिलिटी हुई बेहद कम, वाहनों की लाइटें बनी सहारा

07 Sep 2026

हमीरपुर: कबड्डी के फाइनल में पहुंचा डिडवीं स्कूल, लदरौर को 54-19 से दी करारी शिकस्त

लखनऊ में जलभराव से राहत के नाम पर सीधे मुख्य सड़क पर बहाया जा रहा नाली का पानी

07 Sep 2026

मोगा के जीरा रोड पर ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल की टक्कर, बाइक में लगी आग

लखनऊ में बारिश के बाद इंदिरा नगर के सेक्टर-9 में जलभराव

07 Sep 2026

गोंडा में पीआरवी पर पथराव और पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

07 Sep 2026

गोंडा में शराब दुकान के सेल्समैन से लूट का खुलासा, मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार

07 Sep 2026

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने का सामने आया सीसीटीवी फुटेज

07 Sep 2026

फरीदकोट में नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई की इंप्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन ने की तारीफ

फरीदकोट में नशा तस्करों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, 125 कर्मचारियों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

VIDEO: डीडीहाट के रामलीला मैदान में खेला गया वॉलीबाल का फाइनल मुकाबला

07 Sep 2026

उज्जैन: अजा एकादशी पर भांग से सजे बाबा महाकाल, चांदी का मुकुट और मुंड माला से हुआ दिव्य शृंगार

07 Sep 2026

VIDEO: नंदोत्सव का छाया उल्लास, कृष्ण भक्ति में डूब श्रद्धालु

06 Sep 2026

नंदोत्सव में भजन संध्या और नृत्य प्रस्तुतियों ने बांधा समां

06 Sep 2026

VIDEO: ताजनगरी की पहल ने टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में लहराया परचम

06 Sep 2026

VIDEO: माध्यमिक मंडलीय बास्केटबॉल में आगरा बना ओवरऑल विजेता

06 Sep 2026

किशोरी से दुष्कर्म प्रकरण: तीनों आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो घायल, राधा बनकर मंदिर जा रही किशोरी से किया था दुष्कर्म

06 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed