{"_id":"6ac5de4d869fdcbde8018bd9","slug":"video-dharampur-solan-highway-retaining-wall-collapse-road-damaged-families-affected-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: धर्मपुर में हाईवे का डंगा धंसा, 15-20 परिवारों का रास्ता टूटा; आवाजाही प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: धर्मपुर में हाईवे का डंगा धंसा, 15-20 परिवारों का रास्ता टूटा; आवाजाही प्रभावित
Ankesh Dogra
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:23 AM IST
Link Copied
परवाणू-सोलन हाईवे के किनारे बसे लोगों के लिए बारिश का मौसम परेशानी लेकर आया है। धर्मपुर के सुक्कीजोहड़ी क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हाईवे का डंगा धंस गया, जिससे बठोल गांव की करीब 15 से 20 घरों की बस्ती को जोड़ने वाला रास्ता टूट गया।
रास्ता टूटने के कारण इन परिवारों की रोजमर्रा की आवाजाही प्रभावित हो गई है। ग्रामीणों को अपने घरों से हाईवे तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार हाईवे के निर्माण कार्य के दौरान यहां एनएचएआई की ओर से ग्रील कंपनी के माध्यम से काम किया जा रहा था। बस्ती तक आने-जाने के लिए हाईवे किनारे डंगे के बाहर से सीढ़ियां बनाई गई थीं।
हाल में हुई भारी बारिश के दौरान डंगे का धरातल धंस गया। इसके साथ ही वहां बनाई गई सीढ़ियां भी टूट गईं। इससे बस्ती को हाईवे से जोड़ने वाला रास्ता बाधित हो गया।
रास्ता टूटने के बाद स्थानीय लोगों ने अपनी समस्या को लेकर धर्मपुर पंचायत में शिकायत पत्र सौंपा। पंचायत की ओर से शिकायत को एनएचएआई को भेजकर रास्ते को जल्द ठीक करवाने का आग्रह किया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता टूटने के कारण बच्चों, बुजुर्गों और रोजाना काम के लिए बाहर जाने वाले लोगों को विशेष परेशानी उठानी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि हाईवे के किनारे निर्माण कार्य के दौरान बरसात को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और जल निकासी की उचित व्यवस्था जरूरी है। बारिश के दौरान पानी की निकासी सही न होने और जमीन धंसने से रास्ते को नुकसान पहुंचा है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और एनएचएआई से रास्ते की जल्द मरम्मत करवाने और स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि प्रभावित परिवारों की आवाजाही दोबारा सुचारु हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।