{"_id":"6760392d530d5a2d43057afa","slug":"two-more-arrested-at-the-behest-of-the-accused-arrested-in-chitta-case-solan-news-c-176-1-ssml1041-134225-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: चिट्टा मामले में गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर दो और दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: चिट्टा मामले में गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर दो और दबोचे
पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रह चुके आरोपी संवाद न्यूज एजेंसी सोलन। पुलिस ने चिट्टे के मामले में गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर दो औरद आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि चिट्टे के मामले दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए इसमें संलिप्त 2 अन्य आरोपियों लोकेश शर्मा और रवि कुमार उर्फ मसीह निवासी कौशल निवास रबौण सोलन को 15 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी पहले से मामले में पकड़े गए दोनों आरोपियों से चिट्टा की खरीद करते थे। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। आरोपी रवि के विरुद्ध पुलिस थाना ढली में चोरी का मामला और थाना धर्मपुर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज है। इसी तरह आरोपी लोकेश शर्मा के खिलाफ सदर थाना कुल्लू में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। इसमें आरोपी से 300 ग्राम चरस पकड़ी गई थी। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।