Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   bus service not available

Solan News: भैयादूज पर मित्तियां बस रूट रहा बंद, बहनों को हुई परेशानी

Wed, 11 Nov 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के पर्व भैयादूज पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सेवाओं के बाधित रहने से कई महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। नालागढ़ डिपो के अंतर्गत मित्तियां-कवारनी बस रूट पर बस सेवा बंद रहने के कारण महिलाओं सहित अनेक यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नालागढ़ डिपो से प्रतिदिन दोपहर 12 बजे नालागढ़ से मित्तियां कवारनी के लिए बस रवाना होती है और दोपहर करीब ढाई बजे कवारनी से वापस लौटती है लेकिन भैयादूज के दिन इस रूट पर बस नहीं चली। लक्ष्मी देवी और तारो देवी ने बताया कि वे बस पकड़ने के लिए नालागढ़ बस अड्डे पर पहुंची थीं। वहां मित्तियां रूट के लिए एक बस भी लगाई गई थी और यात्री उसमें बैठ चुके थे। लेकिन कुछ देर बाद उन्हें यह कहकर बस से उतार दिया गया कि यह बस रूट पर नहीं जाएगी। त्योहार के दिन महिलाओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। कुलदीप सिंह, सुमन देवी, सावनी, सुहानी, शिवांश, निक्कू, पवन कुमार और वीरेंद्र सिंह सहित कई अन्य यात्री बच्चों के साथ कुमारहट्टी में बस का इंतजार करते रहे, लेकिन बस नहीं आई। काफी देर इंतजार करने के बाद यात्रियों को पैदल चलकर या निजी वाहनों से लिफ्ट लेकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। एचआरटीसी नालागढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिल अग्निहोत्री ने बताया कि डिपो की कुछ बसें खराब होने के कारण कार्यशाला में खड़ी हैं। बसों की कमी के चलते मित्तियां के अलावा ढेला-ठाणा रूट की सेवा भी प्रभावित हुई। मित्तियां निवासी समाजसेवी जगन्नाथ धीमान का कहना है कि त्योहारों पर परिवहन व्यवस्था की विशेष तैयारी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed