{"_id":"6aba3c217ad343a40104f85d","slug":"video-video-shamsher-school-nahans-impressive-performance-in-district-level-sports-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: जिला स्तरीय खेलकूद में शमशेर स्कूल नाहन का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: जिला स्तरीय खेलकूद में शमशेर स्कूल नाहन का शानदार प्रदर्शन
शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन की छात्र-छात्राओं का जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन का लगातार जारी है। विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नाहन शहर एवं विद्यालय का नाम जिलेभर में रोशन किया है। शिवपुर स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में भी स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले भर में तीसरा स्थान अर्जित किया। वहीं, एरोडाइट पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब में आयोजित जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता ट्राफी अपने नाम की। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक अजय शर्मा की अगुवाई में विद्यार्थी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। नाहन पहुंचने पर टीम और शारीरिक शिक्षक अजय शर्मा का प्रधानाचार्य कुसुम लता कौशल और दूसरे शिक्षकों ने स्वागत किया। प्रधानाचार्य कुसुम लता कौशल ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सभी खिलाडिय़ों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता विवेक पाल, शारीरिक शिक्षिका गीता शर्मा, शारीरिक शिक्षक अजय शर्मा और समस्त स्टाफ के प्रयासों की सराहना की, साथ ही सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को भी इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।