{"_id":"6adf4e06beaf7e294a0210f5","slug":"video-video-mega-awareness-camp-at-sfda-hall-nahan-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: नाहन के एसएफडीए हॉल में मेगा जागरूकता शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: नाहन के एसएफडीए हॉल में मेगा जागरूकता शिविर
नाहन के एसएफडीए हॉल में सोमवार को भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिकों के लिए विशाल जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से आयोजित इस शिविर में श्रमिकों को बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान पात्र लाभार्थियों को इंडक्शन हीटर वितरित किए गए, जबकि नए पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को लेबर कार्ड भी सौंपे गए। शिविर की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर और नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में निर्माण श्रमिकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। शिविर के दौरान बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने उपस्थित श्रमिकों और लाभार्थियों को बोर्ड की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने श्रमिकों को पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा और वित्तीय सहायता से जुड़ी योजनाओं के बारे में जागरूक किया, ताकि पात्र श्रमिक इनका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और कल्याण बोर्ड का उद्देश्य निर्माण क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों और उनके परिवारों तक सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा पहुंचाना है। इसके लिए पात्र श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी होना और बोर्ड में पंजीकरण करवाना महत्वपूर्ण है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।