{"_id":"6adf3cdeb6271ad9a1026bbe","slug":"no-development-in-shiva-colony-ponta-nahan-news-c-177-1-ssml1030-192561-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सीवरेज लाइन, नाली की सुचारु व्यवस्था नहीं, कई गलियां कच्ची और स्ट्रीट लाइट ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सीवरेज लाइन, नाली की सुचारु व्यवस्था नहीं, कई गलियां कच्ची और स्ट्रीट लाइट ही नहीं
विज्ञापन
(कॉलोनी का हाल: भाग-8)- नगर परिषद वार्ड -13 की शिवा कॉलोनी को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग व गलियो
(कॉलोनी का हाल: भाग-8)
शिवा कॉलोनी विकास में नगर परिषद शहरी क्षेत्र की सबसे पिछड़ी कॉलोनियों में शामिल
बरसात में शिवा कॉलोनी में तारुवाला के ऊपरी क्षेत्र व बेहड़ेवाला के पानी का जलभराव
सुरेश तोमर
पांवटा साहिब(सिरमौर)। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड-13 की शिवा कॉलोनी विकास की दृष्टि से सबसे पिछड़ी कॉलोनियों में शामिल है। इस कॉलोनी के तीन-फेज में करीब साढ़े तीन सौ से अधिक परिवार रहते हैं। अभी तक भी कॉलोनी सीवरेज लाइन सुविधा से वंचित है। ड्रेनेज की सुविधा नहीं होने से पानी गलियों में एकत्रित हो जाता है। बरसात में बद्रीपुर पंचायत के तारुवाला ऊपरी क्षेत्रों व बेहड़ावाला क्षेत्र तक का पानी एकत्रित होने से जलभराव सबसे बड़ी समस्या रहती है। स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधा नहीं, कई गलियां कच्ची व टूटी हुई हैं।
स्थानीय निवासी दिनेश शर्मा, हीरा सिंह, कमलजीत सिंह व सुरेंद्र शर्मा का कहना है कि विकास की दृष्टि से नगर परिषद क्षेत्र की सबसे पिछड़ी कॉलोनी में से एक है। पार्क के लिए छोड़ी भूमि पर अतिक्रमण होने लगे हैं। शिवा कॉलोनी के सी-ब्लॉक में एकमात्र पार्क थोड़ा विकसित किया गया है। नई बस रही कॉलोनी के दर्जनों मकान बन चुके व कुछ निर्माणाधीन हैं। इनमें कोई पार्क के लिए कोई भूमि नहीं छोड़ी गई है। बारिश होते ही गलियों में जलभराव हो रहा है।
स्थानीय निवासी श्याम सिंह तोमर ने बताया कि शहरी क्षेत्र की कॉलोनी में रहते हुए सभी तरह के शुल्क-टैक्स पे करते हैं। सीवरेज सुविधा से कॉलोनी आज तक नहीं जुड़ सकी है। कॉलोनी के तीन ब्लॉक सीवरेज व ड्रेनेज सुविधा नहीं होने से दिक्कतें झेल रहे हैं।
विज्ञापन
राजेंद्र शर्मा ने बताया कि इस क्षेत्र में पार्क की कोई सुविधा नहीं है। पेयजल की कोई योजना जल शक्ति विभाग की तरफ से नहीं है। मजबूरन लोगों ने मिल कर निजी बोर करवाए हैं। विकास इस कॉलोनी से कोसों दूर है।
सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बरसात होते ही शिवा कॉलोनी के लोगों की जलभराव समस्या विकराल हो जाती है। साथ लगती सिंचाई नहर कई वर्षों से बंद पड़ी है। इसमें मिट्टी, कचरा भरा हुआ है। बरसात में बेहड़ेवाला, पंचायत के ऊपरी तारुवाला व कॉलोनियों का पानी शिवा कॉलोनी में भर जाता है।
उमा शर्मा ने बताया कि ड्रेनेज सुविधा नहीं होने से सबसे अधिक दिक्कतें आ रही हैं। इस बारे में नगर परिषद व स्थानीय पार्षद को समस्या के निदान को प्रयास करने होंगे।
सरिता ठाकुर ने बताया कि तारुवाला से शुभखेड़ा मुख्य मार्ग की हालत खराब है। स्ट्रीट लाइटें कुछ गलियों में नहीं लगी हैं। कुछ लंबे समय से बंद पड़ी हुई हैं। इससे शाम के समय शिवा कॉलोनी के लोगों को काफी समस्याएं होती हैं।
सुरेश शर्मा ने कहा कि कॉलोनी में बच्चों के खेलने को पार्क विकसित किए जाने जरूरी हैं। पार्क बनने से बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों को सुबह-शाम टहलने को स्थल मिलता। कई गलियों में जलभराव सबसे बड़ी समस्या रहती है।
रीना शर्मा ने बताया कि शिवा कॉलोनी के तीनों ब्लॉक में साढ़े तीन सौ से अधिक परिवार रहते हैं। लेकिन मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। विकास के मामले में शहर की सबसे पिछड़ी कॉलोनी में से एक है।
स्थानीय वार्ड के पार्षद कुलदीप चौधरी ने बताया कि स्थानीय कॉलोनी की समस्याओं की निदान किया जाएगा। कुछ स्थलों पर बरसात में जलभराव समस्या दूर करने को गटका गिराया गया। तारुवाला-शिवा कॉलोनी के मुख्य मार्ग की हालत बिगड़ने पर मिट्टी-पत्थर से भरवा कर ठीक करवा दिया गया है। नगर परिषद के माध्यम से कॉलोनी विकास कार्यों के लिए बजट का प्रावधान करवाया जाएगा।
संवाद-- -- -- -- -

संवाद