फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   cricket pratiyogita in bermapapdi

Sirmour News: त्रिलोकपुर ने लगातार दूसरी बार जीता बर्मापापड़ी क्रिकेट लीग का खिताब

Tue, 27 Oct 2026 12:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
cricket pratiyogita in bermapapdi
1. बर्मापापड़ी क्रिकेट लीग में विजेता टीम माता बालासुंदरी क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ
सिटी स्पोर्ट्स
विज्ञापन


फाइनल में शिरगुल क्रिकेट क्लब सराहां को हराया, विजेता टीम को एक लाख और उपविजेता को 51 हजार रुपये की इनामी राशि
हिमांशु लेफ्टी ने 24 गेंदों में बनाए 74 रन, सोनी ने 13 गेंदों में जड़े 49 रन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। ग्राम पंचायत बर्मापापड़ी के बाबा बतोड़िया क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित बर्मापापड़ी क्रिकेट लीग के फाइनल मुकाबले में माता बालासुंदरी क्रिकेट क्लब त्रिलोकपुर ने शिरगुल क्रिकेट क्लब सराहां को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया। इस जीत के साथ त्रिलोकपुर की टीम ने लगातार दूसरी बार खिताब जीतने की उपलब्धि हासिल की।
फाइनल मुकाबले में त्रिलोकपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शिरगुल क्रिकेट क्लब सराहां ने निर्धारित 10 ओवर में 152 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी त्रिलोकपुर की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज नौ ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

त्रिलोकपुर की जीत में हिमांशु लेफ्टी और सोनी की विस्फोटक पारियों का अहम योगदान रहा। हिमांशु लेफ्टी ने मात्र 24 गेंदों में 74 रन बनाए, जबकि सोनी ने 13 गेंदों में 49 रन की शानदार पारी खेलकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता की विजेता माता बालासुंदरी क्रिकेट क्लब त्रिलोकपुर को एक लाख रुपये की इनामी राशि प्रदान की गई, जबकि उपविजेता शिरगुल क्रिकेट क्लब सराहां को 51 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट की ओपन कैटेगरी में सैनवाला के खिलाड़ी योगी को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। वहीं, ग्रामीण कैटेगरी में शिरगुल क्रिकेट क्लब के हार्दिक ने यह खिताब हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों को पुरस्कार स्वरूप एलसीडी प्रदान की गई।

माता बालासुंदरी क्रिकेट क्लब त्रिलोकपुर के कप्तान मनीष ने टीम की जीत का श्रेय सभी खिलाड़ियों के सामूहिक प्रयास को दिया। उन्होंने कहा कि पूरी टीम के बेहतर प्रदर्शन से यह सफलता मिली है। खिताब जीतने के बाद टीम ने ट्रॉफी माता बालासुंदरी मंदिर न्यास को भेंट कर दी। टीम की ओर से मंदिर न्यास के संयुक्त आयुक्त एवं एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान को ट्रॉफी सौंपी गई।
टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सेवानिवृत्त अधिकारी जीतराम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed