{"_id":"6a8d98a067d82de8d608a6a7","slug":"video-video-dengue-and-scrub-typhus-arrive-in-sirmaur-health-department-on-alert-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: सिरमौर में डेंगू और स्क्रब टायफस की दस्तक, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: सिरमौर में डेंगू और स्क्रब टायफस की दस्तक, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट
बरसात के बीच सिरमौर जिले में डेंगू और स्क्रब टायफस के मामले बढ़ने लगे हैं। मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन और पांवटा साहिब अस्पताल में इन बीमारियों के लक्षणों के साथ मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पिछले एक सप्ताह के दौरान जिले में करीब 15 डेंगू के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। विभाग की ओर से अस्पतालों में मरीजों की जांच के साथ उपचार की व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया गया है। मेडिकल कॉलेज नाहन में रोजाना डेंगू संभावित करीब पांच से सात मरीज जांच के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें से एक से दो मरीजों की हालत और जांच रिपोर्ट के आधार पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। सोमवार को भी डेंगू के दो मामले सामने आए। इसके अलावा स्क्रब टायफस का भी एक मामला दर्ज किया गया है। लगातार सामने आ रहे मामलों के बाद अस्पताल प्रशासन ने भी मरीजों की जांच और निगरानी बढ़ा दी है।
पांवटा साहिब अस्पताल में भी डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं। अस्पताल में पिछले एक सप्ताह के दौरान करीब छह मामले दर्ज किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें मरीजों की निगरानी के साथ लोगों को डेंगू और स्क्रब टायफस से बचाव के प्रति जागरूक कर रही हैं। मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेणु चौहान ने बताया कि अस्पताल में डेंगू और स्क्रब टायफस से संबंधित मामले बढ़ रहे हैं। मरीजों की जांच और उपचार की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि बुखार समेत अन्य लक्षणों वाले मरीजों की जांच की जा रही है और जरूरत के अनुसार उन्हें भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।