{"_id":"68d6618c360b21d56e025afc","slug":"video-sirmour-senior-citizen-day-care-centre-is-adding-colours-of-happiness-in-the-lives-of-senior-citizens-2025-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: वरिष्ठ नागरिकों की जिंदगी में खुशियों के रंग भर रहा वरिष्ठ नागरिक डे केयर केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: वरिष्ठ नागरिकों की जिंदगी में खुशियों के रंग भर रहा वरिष्ठ नागरिक डे केयर केंद्र
शहर के पक्का टैंक में खुला वरिष्ठ नागरिक डे केयर सेंटर वरिष्ठ नागरिकों की जिंदगी में खुशियों के रंग भर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को बढ़ती उम्र के साथ मिलने वाले अकेलेपन, दुख और परेशानियों से यहां आकर निजात मिल रही है। प्रदेश सरकार के सौजन्य और आस्था वेलफेयर सोसायटी की ओर से संचालित किए जा रहे इस केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों के मनोरंजन व सुविधा के तमाम साधन मौजूद हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए एसी युक्त हॉल की व्यवस्था की गई है। इसमें सोफा, कुर्सियां, टीवी, पंखे, ठंडा-गर्म और मिक्स पानी की सुविधा दी जा रही है। सुबह 10 बजे से पांच बजे तक इस केंद्र को संचालित किया जा रहा है। शहर के करीब 260 वरिष्ठ नागरिक इस केंद्र में अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। वरिष्ठ नागरिक फूलानंद, सुखदेव शर्मा, किशन सिंह कुंडलस कहा कहना है कि वह यहां आकर अपनी परेशानियां भूल जाती हैं। बेहतर माहौल मिल रहा है। यहां होने वाले सांस्कृतिक व खेल कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा भी दिखाने का अवसर मिल रहा है। जब दोस्तों से मिलते हैं तो अकेलापन भूल जाते हैं। मैनेजर अर्चना सैनी ने बताया कि केंद्र का लोकार्पण 2017 में दिवंगत राजा वीरभद्र सिंह ने किया था। शहर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए कोई भी सुविधा नहीं थी। इसे देखकर यह केंद्र स्थापित किया गया है। हमारी कोशिश वरिष्ठजनों को हर प्रकार की सुविधा देने की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।