फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   renuka ji mela 19 to 24 nov.

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला 19 नवंबर से होगा शुरू : विनय कुमार

Sun, 20 Sep 2026 12:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
renuka ji mela 19 to 24 nov.
रेणुकाजी में मेले को आयोजन को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते विधायक विनय कुमार। संवाद
-चार देवता करेंगे शिरकत, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ और राज्यपाल समापन
विज्ञापन

लोक कलाकारों और सांस्कृतिक दलों को मिलेगा अधिमान, महिलाओं की प्रतियोगिताएं रहेंगी आकर्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति और धार्मिक आस्था का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला इस वर्ष 19 से 24 नवंबर तक आयोजित होगा। मेले का विधिवत शुभारंभ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और समापन राज्यपाल कविंद्र गुप्ता करेंगे। मेले में इस बार भी परंपरा के अनुसार चार देवता शिरकत करेंगे।
यह जानकारी रेणुकाजी विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार ने मेले के आयोजन को लेकर रेणुकाजी में आयोजित बैठक के दौरान दी। उन्होंने सभी विभागों को 17 नवंबर तक आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले की धार्मिक आस्था और परंपराओं को बरकरार रखते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोक कलाकारों और सांस्कृतिक दलों को प्राथमिकता दी जाएगी। महिलाओं की प्रतियोगिताएं भी मेले में आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
विज्ञापन

विनय कुमार ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए मेला क्षेत्र को चार सेक्टरों में बांटा जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए करीब 100 अस्थायी शौचालय स्थापित किए जाएंगे और मेले की गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश उच्च न्यायालय से आग्रह कर मेले को पूर्व की तरह ददाहू स्थित खेल मैदान से शुरू करने के प्रयास किए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गिरि नदी पर अस्थायी पुल भी बनाया जाएगा, जिससे उन्हें मेला क्षेत्र तक पहुंचने के लिए लंबा पैदल सफर न करना पड़े। मेले में प्लास्टिक के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। विनय कुमार ने कहा कि श्री रेणुकाजी मेला हिमाचल ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत में अपनी अलग पहचान रखता है। इस वर्ष मेले में कुछ नए आयाम जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे।

बैठक में उपायुक्त प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी, एडीएम एकता काप्टा, एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान, डीएसपी मंगत राम ठाकुर, तहसीलदार ददाहू जय सिंह ठाकुर, बीडीओ दर्शन लाल पुंडीर, एसएचओ प्रियंका चौहान, बीबीसी ददाहू अध्यक्ष क्षमानंद शर्मा, रेणुका विकास बोर्ड के सीईओ भरत सिंह ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बोर्ड के सरकारी और गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।-------

रेणुकाजी में मेले को आयोजन को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते विधायक विनय कुमार। संवाद

रेणुकाजी में मेले को आयोजन को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते विधायक विनय कुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed