फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   hindi pakhwada

Sirmour News: राज्य स्तरीय हिंदी प्रश्नोत्तरी में रोनहाट कॉलेज के देवदक्ष चौथे स्थान पर

Sun, 20 Sep 2026 12:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
hindi pakhwada
राज्य स्तरीय हिंदी पखवाड़ा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में चौथे पर रहे देवदक्ष को सम्मानित करते मु
-रिकांगपिओ में हुई प्रतियोगिता में प्रदेशभर के महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोनहाट (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय रोनहाट के बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र देवदक्ष ने राज्य स्तरीय हिंदी पखवाड़ा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में चौथा पुरस्कार हासिल किया है। भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन रिकांगपिओ, जिला किन्नौर में किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों और संस्थानों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में हिंदी भाषा, साहित्य, संस्कृति और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे गए। देवदक्ष ने आत्मविश्वास और ज्ञान का प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर चौथा पुरस्कार हासिल किया। उनके साथ प्राध्यापिका मंजना शर्मा टीम प्रभारी के रूप में मौजूद रहीं। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नलिन रमौल ने देवदक्ष को बधाई देते हुए कहा कि महाविद्यालय में केवल 45 विद्यार्थी हैं। ऐसे छोटे महाविद्यालय के विद्यार्थी का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पुरस्कार हासिल करना गौरव की बात है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों और कम विद्यार्थी संख्या के बावजूद महाविद्यालय के विद्यार्थी शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रो. कृतिका, प्रो. वंदना, अनिल कुमार सहित समस्त स्टाफ ने देवदक्ष और टीम प्रभारी मंजना शर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।---------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed