{"_id":"69d8aa5908d9762dd70d47fb","slug":"video-sirmour-hrtc-retirees-outraged-over-non-receipt-of-pensions-warn-of-intense-agitation-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: पेंशन न मिलने से एचआरटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारियों में भारी रोष, उग्र आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: पेंशन न मिलने से एचआरटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारियों में भारी रोष, उग्र आंदोलन की चेतावनी
हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच जिला सिरमौर की मासिक बैठक शनिवार को वरिष्ठ नागरिक सदन नाहन में आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पेंशन के समय पर भुगतान न होने और अन्य वित्तीय लाभों के लंबित रहने पर गहरा रोष प्रकट किया। बैठक के दौरान कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें अपने हक के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। मंच ने पुरजोर शब्दों में मांग की है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों का लंबित महंगाई भत्ता (डीए), चिकित्सा बिलों का भुगतान और जनवरी 2016 से नए वेतनमान के एरियर का भुगतान अविलंब किया जाए। पेंशनरों ने पेंशन का भुगतान हर माह की पहली तारीख को सुनिश्चित करने, 65 और 70 वर्ष की आयु पूरी करने चुके पेंशनरों को एरियर का भुगतान और उच्च न्यायालय के आदेशानुसार चिन्हित श्रेणियों के चालक-परिचालकों को 20 वर्ष की वेतन वृद्ध्रि तुरंत देने की करने की मांग की गई। इसके अलावा 1 अप्रैल 2006 से संशोधित पेंशन निर्धारण और 1000 रुपये प्रतिमाह फिक्स मेडिकल भत्ता देने की मांग दोहराई गई। मंच के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि निगम प्रबंधन ने उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए जल्द ही उनके वित्तीय लाभ जारी नहीं किए, तो सेवानिवृत्त कर्मचारी उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर संगठन के महासचिव हरशरण शर्मा, उपाध्यक्ष गुमान सिंह, अमन कुमार, सुरेश कुमार, अशरफ अली, सतीश गर्ग, गोरखूराम, शमशाद खान, रामनाथ, शांति स्वरूप, रंगीराम, सतीश गर्ग, इस्लाम मोहम्मद, मो. नजरी, बृजभूषण, तारादेवी व राधा देवी समेत सेवानिवृत्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।