{"_id":"68aad432b98fa190940a3b2a","slug":"video-sirmour-dav-national-sports-cluster-8-sports-competition-starts-in-nahan-2025-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: नाहन में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर-8 की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: नाहन में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर-8 की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
डीएवी विद्यालय नाहन ने रविवार को चंबा मैदान में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर-8 की तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आगाज किया। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर योगेश रोल्टा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि सुरेंद्र सिंह सैनी (वाइस चेयरमैन, लोकल मैनेजिंग कमेटी), प्रधानाचार्य पांवटा साहिब शालिनी कांत और प्रधानाचार्य राजगढ़ विजय वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएवी गान और ध्वजारोहण के साथ हुआ। समारोह का माहौल जोश और उत्साह से भरा हुआ था। सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने विद्यालयों के रंग-बिरंगे झंडों के साथ मार्च पास्ट का आकर्षक प्रदर्शन किया। इसका दर्शकों और अभिभावकों ने तालियों से स्वागत किया। प्रधानाचार्य जसविंदर वर्मा ने मुख्य अतिथि और अन्य विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर हार्दिक अभिनंदन किया। इस विशाल खेल महाकुंभ में एचपी जोन-जी और एचपी जोन-ई के अंतर्गत आने वाले लगभग 8 स्कूलों की टीमों के 408 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। सोलन, पांवटा साहिब, राजगढ़, कुमारहट्टी, परवाणू, सराहाँ और नाहन के इन खिलाडिय़ों में खेल के प्रति गजब का उत्साह देखा गया। अपने संबोधन में मुख्य योगेश रोल्टा ने खिलाडिय़ों की सराहना करते हुए कहा, खेल सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए नहीं, बल्कि यह हमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना जैसे महत्वपूर्ण जीवन मूल्य भी सिखाते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी खिलाड़ी निष्ठापूर्वक अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। प्रधानाचार्य जसविंदर वर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता बच्चों में खेल के प्रति समर्पण और निष्ठा की भावना विकसित करने के लिए एक शानदार मंच है। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों से हार-जीत की परवाह किए बिना खेल का आनंद लेने की अपील की। क्लस्टर-8 की इंचार्ज और एआरओ मासूम सिंघा की देखरेख में आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, योग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, एथलेटिक्स, शतरंज, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल जैसी विभिन्न खेल विधाओं में रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। यह प्रतियोगिता 26 अगस्त का संपंन होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।