{"_id":"6a955b01f9c286196a04e112","slug":"video-sirmaur-rakesh-singha-says-ftas-and-trade-deals-will-increase-the-crisis-for-farmers-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: राकेश सिंघा बोले- एफटीए और ट्रेड डील से किसानों पर बढ़ेगा संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: राकेश सिंघा बोले- एफटीए और ट्रेड डील से किसानों पर बढ़ेगा संकट
किसान सभा जिला सिरमौर कमेटी की बैठक सोमवार को नाहन में हुई। बैठक की अध्यक्षता हिमाचल किसान सभा के राज्य सचिव राकेश सिंघा ने की। इसमें किसानों की मौजूदा समस्याओं, प्रदेश में किसान आंदोलन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में 26 नवंबर को प्रस्तावित आंदोलन और अक्तूबर में रामपुर में होने वाले किसान सभा के अधिवेशन की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। राकेश सिंघा ने कहा कि देश में खेती पहले ही किसानों के लिए घाटे का सौदा बन चुकी है। उत्पादन लागत लगातार बढ़ रही है, जबकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। इससे किसान आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की आय और कृषि की लागत को ध्यान में रखते हुए ठोस नीतियां बनानी चाहिए। सिंघा ने कहा कि मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) और ट्रेड डील जैसे समझौतों से देश के किसानों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। इससे खास तौर पर दूध और फल उत्पादक किसानों के प्रभावित होने की आशंका है। विदेशी उत्पादों की आमद बढ़ने पर स्थानीय किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त करने में परेशानी होगी। वहीं, अक्तूबर में रामपुर में होने वाले अधिवेशन की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। बैठक में किसान सभा के राजेंद्र ठाकुर, धनीराम शर्मा सहित जिला कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।